31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खौफनाकः 6 माह की बेटी को गोद में लेकर मां ने लगाई खुद कोआग : घरेलू कलह से थी परेशान
उत्तर प्रदेश

खौफनाकः 6 माह की बेटी को गोद में लेकर मां ने लगाई खुद कोआग : घरेलू कलह से थी परेशान

  • ब्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर। विवाहिता ने गृह कलह के चलते अपनी छह माह की बेटी के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

खौफनाकः 6 माह की बेटी को गोद में लेकर मां ने लगाई खुद कोआग : घरेलू कलह से थी परेशान
Horrible: Mother sets fire to herself with 6 month old daughter in her arms: She was troubled by domestic dispute

हमीरपुर जिले में थाना मुस्करा के पहाड़ी डेरा निवासी उत्तम सिंह की पत्नी किरन ने सोमवार को सुबह 8 बजे घर में हुई कहासुनी के बाद बेटी आराध्या (6 माह) को गोद में लेकर आग लगा ली। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद 80 प्रतिशत जला होने के कारण मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।

खौफनाकः 6 माह की बेटी को गोद में लेकर मां ने लगाई खुद कोआग : घरेलू कलह से थी परेशान
Horrible: Mother sets fire to herself with 6 month old daughter in her arms: She was troubled by domestic dispute

जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। सूचना पर मृतका की मां सुखवाती भी परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई। मां सुखवाती ने बताया कि मायके से अभी दो दिन पहले ही आई है। क्योंकि सोमवार को ही नातिन का मुंडन बेघाय बल्लाय के देवी मंदिर में करने जाना था। उत्तम की शादी चार वर्ष पूर्व जिला महोबा गौहरारी गांव निवासी भगवान सिंह राजपूत की पुत्री किरन के साथ हुई थी। इंस्पेक्टर शशि पांडे ने बताया कि फिलहाल उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने होली पर बांटी खुशियां: उमड़ा जनसैलाब, दिया सौहार्द्र का संदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘सांसद की पार्टी उपेक्षा’ से बनें ‘मसीहा’: ऐतिहासिक जीत के ‘कयास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास ‘गड्ढों’ में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्त

City News Uttar Pradesh Desk

सीएम योगी की योजना भटक रही सूनसान राहों में : नहीं आया “शहंशाह” !

City News Uttar Pradesh

शादी व नौकरी का ‘झांसा’ बन गया जाल: दिल्ली में बांदा की युवती बनी ‘दरिंदगी’ की शिकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़