City News Uttar Pradesh
नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ की ठगी और अश्लील हरकत: पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ की ठगी और अश्लील हरकत: पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एमए फाइनल की छात्रा के साथ ढाई लाख की ठगी कर ली। रुपए लेने जाने पर आरोपी रिटायर्ड रेलवेकर्मी के पुत्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने दोनों पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ की ठगी और अश्लील हरकत: पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज
Cheating and obscene acts with student in the name of getting job: Report filed against father and son

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी एमए फाइनल की छात्रा की तुर्रा गांव निवासी रेलवे कर्मी उमाकांत त्रिपाठी से जान पहचान थी। उसने छात्रा को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए पांच लाख रुपये छह माह पहले मांगे थे। इस पर छात्रा ने ढाई लाख रुपये पहले दे दिए थे, लेकिन कई माह बीतने के बाद उसे नियुक्ति पत्र नहीं मिला।

नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा के साथ की ठगी और अश्लील हरकत: पिता-पुत्र के खि‍लाफ रिपोर्ट दर्ज
Cheating and obscene acts with student in the name of getting job: Report filed against father and son

छात्रा ने आरोपी से रुपए मांगे तो उसने अपने रिटायर्ड होने की बात कहते हुए देने से मना कर दिया। परेशान छात्रा आरोपित के घर रुपए लेने गई तो वहां उसके पुत्र मुकेश ने दरवाजा बंदकर अश्लील हरकत की। छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर आपबीती बताई। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठगी व छेड़खानी की धाराओं में पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में “चील – कौवों” की भोजन बहार : गौशालाओं में मिल रहा है “स्वादिष्ट गोमांस” !

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर ‘पैनी नजर’: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर ‘बढ़ी गश्त’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

यूपी विधानसभा सत्र: महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

भाजपा प्रत्याशियों नें जनसभा के बाद भरे नामांकन पत्र

पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ का टेंडर बना अवैधानिक ? सीडीओ को मिली जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़