City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव : बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा ने ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर लगाया दांव।
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव : बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा ने ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर लगाया दांव।

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए लंबे इंतजार के बाद बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। मायावती ने इस सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर अपना दांव लगाया है। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद इस सीट के लिए लगभग सभी दलों के प्रत्याशियों के चेहरे सामने आ चुके हैं। बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी के नाम की घोषणा होने के बाद बांदा- चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में चुनाव मैदान पूरी तरह से सज चुका है। अब देखना यह होगा कि आगामी बीस मई काे मतदाता किसके नाम पर अपनी मुहर लगाएंगे।

लोकसभा चुनाव : बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा ने ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर लगाया दांव।
Lok Sabha Elections: BSP bets on Brahmin face Mayank Dwivedi from Banda-Chitrakoot seat.

बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया था। भाजपा ने निर्वतमान सांसद आरके सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा पार्टी से प्रत्याशी बनाया। जबकि सपा ने पूर्व राज्यमंत्री शिवशंकर सिंह पटेल को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जिसके बाद सभी की निगाहें बसपा की ओर थी। लंबे समय से इस सीट के लिए कई नामों की चर्चा हो रही थी। जिसमें भाजपा व सपा के कई कद्दावर नेताओं के नाम सामने आ रहे थे।

बांदा चित्रकूट लोकसभा : बसपा उतारेगी मजबूत ब्राह्मण प्रत्याशी ?

आमजन को उम्मीद थी कि इन्हीं में से किसी एक पर बसपा सुप्रीमो मायावती अपना दांव खेलेंगी। सोमवार को बसपा ने प्रत्याशी के नाम घोषणा कर इस संसदीय सीट के लिए मंयक द्विवेदी के नाम पर मुहर लगा दी। 38 वर्षीय मयंक द्विवेदी ने राजनीतिक शुरूआत बसपा से की थी। इनके पिता पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी वर्ष 2007 में बसपा से जनपद की नरैनी विधानसभा से विधायक चुने गये थे। जिनकी छवि उस समय तेज तर्रार राजनेता के रूप में बनी थी।

लोकसभा चुनाव : बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा ने ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर लगाया दांव।
Lok Sabha Elections: BSP bets on Brahmin face Mayank Dwivedi from Banda-Chitrakoot seat.

मंयक ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत वर्ष 2017 में अपनी पत्नी विनीतिका द्विवेदी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताकर की थी। वर्ष 2023 के जिला पंचायत चुनावों में मंयक द्विवेदी चुनाव लड़कर सदस्य बने। पार्टी से प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने कहा कि पार्टी ने सक्रिय उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बकरी गुम हो गई तो पिता की मार के डर से नाबालिग बेटे ने लगा ली फांसी, पेड़ पर लटकती मिली लाश…

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा पर भड़की चिंगारी: बेवफाई पर ज्वाला बन लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें समाधान दिवस पर समस्याओं के निपटारे की जानी हकीकत

City News Uttar Pradesh

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

Banda- दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास न मिलने पर लेखपाल व जेई के ऊपर भृष्टाचार का लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का एक माह , प्रशानिक पिच पर किया “कमाल और धमाल” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़