26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई भीषण आग की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इसी हादसे के बाद अब बांदा प्रशासन भी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। मंडलायुक्त अजीत कुमार के नेतृत्व में शहर के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और सार्वजनिक संस्थानों पर अचानक छापामार अंदाज में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई ने उन संस्थानों की पोल खोल दी, जो कागजों में सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत में लोगों की जान भगवान भरोसे छोड़ चुके हैं।

लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटमनिरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन और सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की बारीकी से जांच की। अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, फायर अलार्म सिस्टम, पानी की उपलब्धता और आपातकालीन निकासी मार्गों की पड़ताल में कई संस्थानों की गंभीर लापरवाही सामने आई।

लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटमविचारणीय यह है कि यदि आज आग लग जाती,तो क्या सैकड़ों मरीज,छात्र और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल पाते? जांच में कई स्थानों पर अग्निशमन यंत्र या तो मानकों के अनुरूप नहीं मिले या पूरी तरह निष्क्रिय पाए गए। यानी हादसा होता तो बचाव के दावे भी धुएं में उड़ जाते। निरीक्षण के दौरान नरेंद्र गुप्ता हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी उपकरणों में गंभीर कमियां मिलने पर प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दे दिया।

लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटमसुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और अनुराग नर्सिंग होम में भी सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों को तत्काल बंद करना उचित नहीं होगा क्योंकि वहां भर्ती मरीजों का जीवन दांव पर है, लेकिन यदि तय समय सीमा में व्यवस्थाएं ठीक नहीं की गईं तो प्रशासन कठोर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटमप्रशासन की जांच में आकाश कोचिंग सेंटर में भी फायर सेफ्टी उपकरण पूरी तरह सक्रिय नहीं पाए गए। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, तब तक बच्चों की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। प्रश्न यही है की आखिर इतने वर्षों से सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों होती रही? क्या हर बार किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? क्या जिन संस्थानों में रोज सैकड़ों लोगों की जान दांव पर रहती है, वहां फायर सेफ्टी केवल दिखावा बनकर रह गई है?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by Admin Team, . Full responsibility for the content of this report rests with Admin Team. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : कलयुग में ‘राम वन’ कराएगा ‘त्रेतायुग’ की अनुभूति ! …

City News Uttar Pradesh

डंपर बना बिजली का काल: 30 से ज्यादा खंभे धराशायी, आधा दर्जन गांव ‘अंधेरे में डूबे’

ब्रेकिंग न्यूज़