31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई ‘चोरी’ की गुत्थी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अतर्रा पुलिस ने फुर्ती और तकनीक का ऐसा मेल दिखाया कि चोर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तहसील के सामने हुई चोरी की वारदात का महज 14 घंटे में खुलासा कर पुलिस ने ‘गुड वर्क’ की मिसाल पेश कर दी है। 22 और 23 जून की दरमियानी रात अतर्रा तहसील के सामने देवदत्त पुत्र कल्लू प्रसाद की दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, फिंगर डिवाइस, की-बोर्ड व अन्य सामान ले उड़े। पीड़ित ने 23 जून की शाम अतर्रा थाने में तहरीर दी। सूचना मिलते ही अतर्रा पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत मोर्चा संभाला।

ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तीनों कड़ियों को जोड़ते ही आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस टीम ने आरोपी को गल्ला मंडी के पीछे से धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी गया लैपटॉप, फिंगर डिवाइस, की-बोर्ड समेत पूरा सामान और ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश पुत्र रामबालक निवासी गोबरिया बुजुर्ग भैसौदा, थाना भरतकूप, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है। एसपी पलाश बंसल नें पुलिस तत्परता की प्रशंसा की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हिंसा और आगजनी: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बोले पूर्व सीएम अखिलेश यादव, घटना को बताया चिंताजनक

रंग बरसेगा पर जाम नहीं छलकेगा ! होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें ?

कथित नटवर लाल सहायक आयुक्त सर्वेश के विरुद्ध ढाई माह पूर्व घोटाले का दर्ज हुआ था मामला …

City News Uttar Pradesh

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

धीरेंद्र कृष्ण ‘ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन’ में बोले: संस्कार, संगठन व एकता से ही ‘समाज’ सुरक्षित

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़