28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
धान खरीद 'बंदी' से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में धान खरीद को लेकर “हालात विस्फोटक” होते जा रहे हैं। सरकारी खरीद केंद्रों पर “अचानक धान की खरीद बंद” कर दिए जाने से “किसानों में भारी आक्रोश” है। मंडी समिति के अंतर्गत संचालित धान खरीद केंद्रों पर बीते एक महीने से सैकड़ों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है, लेकिन अब अधिकारियों ने “लक्ष्य पूरा हो गया” कहकर खरीद से साफ इनकार कर दिया है। इससे जिले के अन्नदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

धान खरीद 'बंदी' से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

इस गंभीर स्थिति को लेकर दर्जनों किसानों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की। किसानों का कहना है कि मंडी समिति में उनके लगभग 25 ट्रैक्टर धान से लदे पिछले एक महीने से खड़े हैं। खरीद केंद्र के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पहले भरोसा दिलाया था कि सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा, इसी भरोसे पर किसान निजी व्यापारियों को धान बेचने से रुके रहे।

धान खरीद 'बंदी' से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

किसानों का आरोप है कि जब वे सोमवार को धान बेचने पहुंचे तो खरीद केंद्र पर ताला लगा मिला। पूछताछ पर अधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा तय लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब कोई खरीद नहीं होगी। अचानक बदले इस रवैये से किसान सकते में आ गए। किसानों ने बताया कि मंडी में पड़ा धान बारिश, नमी और धूप के कारण खराब हो रहा है। यदि जल्द खरीद नहीं हुई तो भारी नुकसान तय है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की ‘चुनावी’ रणभेरी: ‘मिशन 2027’ का किया शंखनाद

City News Uttar Pradesh

यूपी: एक्स पर लिखा ‘मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना’, भड़काऊ पोस्ट करने वाला मुस्लिम युवक झांसी से गिरफ्तारी

डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी सहित सात घायल, 38 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

भाजपा में हमीरपुर लोकसभा के लिये टिकट की राजनीति गरमाई : चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री बोले: बुंदेलखंड को जल संकट से राहत दिलाएगी केन-बेतवा लिंक परियोजना

City News Uttar Pradesh

पितृ विसर्जनी आमावस्या को तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई: चित्रकूट में लगा जमघट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़