City News Uttar Pradesh
बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक
उत्तर प्रदेश

बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में शोक की लहर है। हो भी क्यों न। असमय ही एक होनहार लाल को क्रूर समय नें छीन शहर वासियों में हृदयाघात कर दिया। विपत्ति का यह पहाड़ टूटा है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के अति घनिष्ठ सहयोगी दिलीप गुप्ता पर। उनके युवा पुत्र कुंवर जी का रविवार की आधी रात आकस्मिक निधन हो गया।  सुबह होते होते यह सूचना जैसे ही शहर वासियों तक पहुंची सब हतप्रभ से हो गये।

बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक
Wave of mourning in Banda: Senior BJP leader Dilip Gupta mourns his son

सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा था की होनहार कुंवर को काल के क्रूर हाथों नें लील लिया। लोग दिलीप गुप्ता के आवास पर शोक संवेदनाएं देने पहुंचने लगे। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम पांडे, अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार राज, व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू आदि बहुसंख्या में लोगों नें शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं परिवार को इस असहनीय वेदना को सहन कर पाने की शक्ति की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द

पुलिस का कमाल : सराफा व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल का ‘जातीय दांव’ पड़ा उल्टा: संगठन के सवालों में ‘फंसे’ अध्यक्ष !

City News Uttar Pradesh

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस का ‘प्रशासनिक तमाशा’: मैदान में फरियादी, पर निस्तारण का आंकड़ा ‘शर्मनाक’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा चित्रकूट लोकसभा : बसपा उतारेगी मजबूत ब्रह्मण प्रत्याशी ?

ब्रेकिंग न्यूज़