City News Uttar Pradesh
नीलकंठेश्वर परिसर में डीएम अनुराग ने रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपा पौधा
उत्तर प्रदेश

नीलकंठेश्वर परिसर में डीएम अनुराग ने रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपा पौधा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन के निर्देश पर 5 नवंबर को दीपोत्सव पर जिले के प्रमुख शिवालयों में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया था। तहसील नरैनी के ऐतिहासिक कालिंजर किले में स्थित नीलकंठ मंदिर पसिर पर डीएम अनुराग पटेल ने रुद्राक्ष का वृक्ष दान किया था एवं उनकी धर्मपत्नी डाॅ. प्रीति पटेल के द्वारा कल्प वृक्ष (पारिजात) का दान किया गया था।

नीलकंठेश्वर परिसर में डीएम अनुराग ने रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपा पौधा
DM Anurag planted sapling of Rudraksh and Kalpa tree in Neelkantheshwar campus

रविवार को डीएम व उनकी धर्मपत्नी ने नीलकंठ मंदिर परिसर पर रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपण किया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि मान्यता के अनुसार कल्पवृक्ष दर्शनीय व पूजा के प्रयोग में किया जाता है।

नीलकंठेश्वर परिसर में डीएम अनुराग ने रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपा पौधा
DM Anurag planted sapling of Rudraksh and Kalpa tree in Neelkantheshwar campus

बताते हैं कि इस वृक्ष की पूजा करने से मन्नतें पूर्ण होती है। इसे ही (पारिजात) का वृक्ष कहते हैं। इसी प्रकार रुद्राक्ष के वृक्ष की उपयोगिता धार्मिक, आध्यात्मिक क्षेत्र में किया जाता है। साथ ही ऐसी मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव की आंखों के जल बिंदु से हुई थी, यह शिव का वरदान है जो संसार के भौतिक दुखों को दूर करने के लिए शंकर जी ने प्रकट किया था। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस का गुड वर्क : अंतर्जनपदीय चोर दबोचे गये, टीवी, इनवर्टर, स्कूटी, बाइकें बरामद

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल पर ‘संकट’ के बादल और हुये गहरे: महा घोटाले की ‘सुनामी’ में डूब रहा पंचायत सम्राट ?

City News Uttar Pradesh

बसपा की चुनाव में करारी हार: 23 जून को मायावती कर सकती हैं समीक्षा, आकाश आनंद को फ‍िर म‍िल सकती है ज‍िम्‍मेदारी

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

सदर विधायक प्रकाश द्वारा दीपावली पर्व की परीवा पर मचाई धूम …

City News Uttar Pradesh

तेज धूप के बाद काले बादलों का आतंक: बारिश और बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़