City News Uttar Pradesh
विकास की मिसाल बना मोदी मॉडल: 11 साल भाजपा की यात्रा पर मीडिया वार्ता
उत्तर प्रदेश

विकास की मिसाल बना मोदी मॉडल: 11 साल भाजपा की यात्रा पर मीडिया वार्ता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर बांदा में आयोजित प्रेस वार्ता में जब राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल मंच पर बोले तो शब्दों में केवल आंकड़े नहीं, बल्कि विकास की धड़कन, राष्ट्रवाद का विश्वास और भारत के नव निर्माण की तस्वीर साफ दिखाई दी।

विकास की मिसाल बना मोदी मॉडल: 11 साल भाजपा की यात्रा पर मीडिया वार्ता

राज्यमंत्री ने कहा “मोदी सरकार का 11 वर्षों का सफर सिर्फ तारीखों का दस्तावेज नहीं, यह भारत के पुनर्जागरण की दस्तक है। इस दौर ने सरकार की परिभाषा ही बदल दी है अब सरकार का मतलब जवाबदेही, पारदर्शिता और जनभागीदारी है।” राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अब सरकार सिर्फ सत्ता नहीं, राष्ट्र सेवा का मिशन बन चुकी है। यह सरकार ‘इफार्म परफार्म एन्ड ट्रांसफार्म’ के मंत्र पर चल रही है, जिसने भारत को विश्व मंच पर गर्व से खड़ा कर दिया है। उन्होंने अनुच्छेद 370, तीन तलाक, नया वक्फ कानून, सीएए और महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को ‘नए भारत की रीढ़’ बताया।

विकास की मिसाल बना मोदी मॉडल: 11 साल भाजपा की यात्रा पर मीडिया वार्ता

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “जहां पहले भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण राजनीति का हिस्सा थे, वहीं अब विकास, नवाचार और सुशासन प्राथमिक एजेंडा है”। आज गरीब को राशन, किसान को सम्मान, और हर युवा को अवसर मिल रहा है। पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल ने कहा कि 2014 से पहले देश घोटालों की गर्त में था, लेकिन मोदी सरकार ने उस अंधेरे को उजाले में बदला। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक उत्तम सक्सेना, शहर मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि “अमृतकाल केवल नारा नहीं, यह हर गरीब, हर किसान और हर युवा की उम्मीद है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद अग्रचेती : शराब के अवैध कारोबारियों की होगी पकड़ ! …

यूपी : मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, दीनी तालीम देने वाले 5339 शिक्षकों के खत्म होंगे पद

Banda : बुंदेलखंड का बांदा : ‘लाल सोना’ की लूट है, लूट सको तो लूट ! …

बांदा में किराए के कमरों में चल रहे 152 आंगनवाड़ी केंद्र, सालाना 10 लाख हो रहा खर्च

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सदन में गर्जेगें: उठेगा मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, मंत्री के निर्देश पर भी नहीं भरे पद

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़