

- विनोद मिश्रा
बांदा। “मोदी है तो मुमकिन है” अब केवल नारा नहीं, बल्कि एक नया भारत गढ़ने वाली हकीकत है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में देश की बदलती तस्वीर को मंच से रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने साफ शब्दों में कहा कि यह 11 साल का सफर सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के परिश्रम, त्याग और आत्मविश्वास की कहानी है।

राज्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की सियासत हावी थी। योजनाओं का पैसा बिचौलियों की जेब में चला जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने टेक्नोलॉजी और पारदर्शिता को हथियार बनाकर हर योजना को गरीब की चौखट तक पहुँचाया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मोदी सरकार के कार्यकाल को “धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सुशासन का युग” बताया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ जीडीपी में नहीं, बल्कि आत्मबल, राष्ट्रगौरव और नीति नेतृत्व में भी वैश्विक मंच पर चमक रहा है। “अब राजनीति वादों की नहीं, प्रदर्शन की संस्कृति बन गई है। जनता अब नतीजे मांगती है और मोदी सरकार हर कसौटी पर खरी उतरी है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि यह 11 साल राष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के गवाह हैं। यह केवल राजनीति नहीं, भारत के पुनर्जागरण का युग है। कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, युवा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच पर पूर्व सांसद आर के पटेल,नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, वंदना गुप्ता, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, संतोष नायक, पंकज रायक्रवार सहित कई नेता और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
