City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बाहुबली डान मुख्तार अंसारी पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस में आरोप तय …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला जेल में यहां बंद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर प्रयागराज की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आरोप तय कर दिए हैं। मुख्तार अंसारी पर यह केस 30 साल से चल रहा है।


गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने में बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार पर 10 जून 1987 को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लेने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में शुक्रवार को प्रयागराज के विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए आलोक कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सुनवाई की।


इस दौरान जेल से मुख्तार की ऑनलाइन पेशी हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें दीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में मुख्तार के विरुद्ध फर्जी अभिलेखों से शस्त्र लेने के आरोप तय किए।


हालांकि, बाहुबली विधायक के अधिवक्ता ने आरोपपत्र पर पुन: विचार करने का न्यायालय से अनुरोध किया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश गुप्ता ने बहस की। उधर, जेल अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मुख्तार की फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में प्रयागराज की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। पेशी के बाद अदालत ने क्या कार्रवाई की, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा

रिश्ते पर कलंक: सास से किया दुष्कर्म और फोटो किया वायरल

City News Uttar Pradesh

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें संघर्ष से लिखी ‘बबेरू की सियासत’: ‘जेल से विधान सभा’ तक हैं ‘बेमिसाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

माफिया मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू

City News Uttar Pradesh

मरीजों के लिए अच्छी खबरः रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़