24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा
उत्तर प्रदेश

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल को उनके पद से हटा दिया है। मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते पद से मुक्त करते हुए डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया।
एचसी अवस्थी के रिटायर होने के बाद पिछले वर्ष जून में 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होनें मुकुल गोयल ने दो जुलाई, 2021 को पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। इससे पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एडीजी आपरेशन्स, बीएसएफ के पद पर तैनात थे।

यूपी : डीजीपी मुकुल गोयल पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाकर बनाया गया डीजी नागरिक सुरक्षा
UP: Yogi government took big action on DGP Mukul Goyal, removed from the post and made DG Civil Defense

मुकुल गोयल ने दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वह पहली बार वर्ष 2007 में डीआइजी के पद पर तैनात रहते हुए गए थे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान ही आइजी के पद पद पदोन्नत हुए थे। वह एडीजी बनने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दोबारा वर्ष 2016 में गए थे और उनकी तैनाती बीएसएफ में बतौर आइजी हुई थी। जहां वह जुलाई 2017 में एडीजी बन गए थे।
आइपीएस मुकुल गोयल मूल रूप से शामली के रहने वाले हैं। अब उनका आवास मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित भरतिया कॉलोनी में है। मुकुल की प्राथमिक शिक्षा शहर के ही वैश्य मांटेसरी स्कूल में हुई। वर्तमान में इसका नाम वीवी इंटर कालेज शामली है। इसके बाद वह अपने पिता महेंद्र कुमार गोयल के पास धनबाद चले गए जो माइनिंग इंजीनियर थे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूमाफिया नें खुर्द-बुर्द किया छत्रसाल संग्रहालय: करोड़ों की सरकार को चपत

City News Uttar Pradesh

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

अघोषित बिजली कटौती से परेशान अन्नदाता, – 20 घंटे मिले बिजली, वरना पावर हाउस में लटकेगा ताला

City News Uttar Pradesh

News : बांदा : प्रेमी के उत्पीड़न से तंग युवती पहाड़ पर चढ़ी…

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की ‘आंच’ में ‘झुलसे’ अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !

City News Uttar Pradesh

बांदा में अंकित बासू ने उड़ाई नींद: पालिका चुनाव से 10 माह पहले विपक्षी समीकरण किये फेल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़