23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त
उत्तर प्रदेश

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यातायात व्यस्था को चित्त कर देने के रोल में ई-रिक्शा बांदा केसरी बने गये है। यातायात व्यवस्था को हर चौराहे से लेकर बाजार तक ताल ठोंक हुंकार भर रहें हैं और याता यात प्रशासन इन्हें झुक -झुक कर सलाम कर रहा है। रैफरी के रूप में यातायात पुलिस सिटी बजाती भी कहीं नजर नहीं आती। शहर की यातायात व्यवस्था ई रिक्शों से धड़ाम हो गई है।

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

त्योहार का सीजन शुरू है । बाजार,स्टेशन व बस स्टैंड जाने वाले लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और स्वर्गारोहण वाहनों को भी जाम के झाम से से दो-चार होना नीयत बन गया है। जाम खुलवाने को जब हल्ला मचता है तो ट्रैफिक पुलिस दौड़ी आती है। जाम से मुक्ति में इनके छक्के छूट जाते है। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और परिवहन विभाग के सभी कायदे कानून ई-रिक्शा चालकों के सामने नतमस्तक हैं।

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

दो साल पहले यहां तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शालिनी सिंह ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों और पुलिस चौकियों के नजदीक ठेलिया और पटरी दुकानों हटाकर ई-रिक्शा स्टैंड बनवाएं थे। हर ई-रिक्शा के लिए संबंधित चौराहे से सवारी लेने को रूट निर्धारित था। यहां तक कि बलखंडी नाका से गूलर नाका तक, चौक बाजार में ई-रिक्शा प्रवेश वर्जित था। उनके जाते ही यह व्यवस्था उड़न छू हो गई। अब वर्तमान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से उम्मीद है की शायद उनका करम यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर रहम करे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा ‘अपनत्व का इतिहास’: राखी ने जोड़ दिए दिल और दायित्व

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन बनी “समाज सेवा” की मिसाल: संगम यात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर

City News Uttar Pradesh

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम, समूह के आधार पर होगा कोरोना टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ दुर्ग बनेगा ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र: 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

City News Uttar Pradesh

यूपी : तबादले से परेशान सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़