25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का बीएसपी ने जौनपुर से काटा टिकट: पूर्वांचल की सियासत गरमाई
उत्तर प्रदेश

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का बीएसपी ने जौनपुर से काटा टिकट: पूर्वांचल की सियासत गरमाई

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर बीएसपी प्रत्याशी श्रीकला सिंह का टिकट कटने से पूर्वांचल की सियासत गरमा गई है। इसी बीच उनके पति धनंजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि टिकट वापस नहीं किया है बल्कि काटा गया है। धनंजय ने कहा कि मेरे साथ तो 2-3 बार हो चुका है लेकिन मेरी पत्नी श्रीकला के साथ ऐसा पहली बार हुआ है और वह आहत हैं।

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का बीएसपी ने जौनपुर से काटा टिकट: पूर्वांचल की सियासत गरमाई
BSP cancels ticket of Bahubali Dhananjay Singh’s wife from Jaunpur: Politics of Purvanchal heats up

पूर्व सांसद ने कहा कि गलत हुआ.. आहत हैं मेरी पत्नी। ये मेरे लिए कोई आश्चर्यजनक नहीं है लेकिन मेरी पत्नी के लिए आहत करने वाली बात है। धनंजय सिंह ने कहा कि मैंने भी सुना कि मेरे ऊपर कोई दबाव है लेकिन बसपा मुझे कायदे से जानती है। बसपा के कोआर्डिनेटर खरवार के बयान के संदर्भ में सिंह ने कहा कि वह अभी नए नए आए होंगे इसलिए उन्हें जानकारी नहीं है। अपनी पार्टी को डिफेंड करने के और भी तरीके हैं लेकिन किसी को डीफेम नहीं करना चाहिए। पूर्व सांसद ने आगे की सियासी रणनीति पर कहा कि अभी 2-3 दिन में हम बैठकर निर्णय करेंगे. अपने पुराने साथियों के साथ बैठकर हम आगे निर्णय लेंगे. जब तक राय मशविरा नहीं कर लेंगे तब तक कोई बात नहीं करेंगे। जिसको हम लोग चाहेंगे वही सांसद जाएगा जौनपुर से।

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का बीएसपी ने जौनपुर से काटा टिकट: पूर्वांचल की सियासत गरमाई
BSP cancels ticket of Bahubali Dhananjay Singh’s wife from Jaunpur: Politics of Purvanchal heats up

बसपा और बसपा चीफ से वार्ता के संदर्भ में धनंजय ने कहा कि आखिरी बार साल 2013 में मेरी मायावती से बात हुई थी। इस टिकट में भी मेरी कोई भूमिका नहीं थी। पत्नी से बात की थी। उन्हें अप्रोच कर के टिकट दिया गया। मैं तो जेल में था। किसी अन्य दल या नेता को समर्थन के सवाल पर कहा कि यह भविष्य का सवाल है। अभी हम अपने सभी लोगों के साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे। खुद को धोखेबाज बताए जाने पर धनंजय ने कहा कि कोई बचा है बसपा में… एक अकेली सीट जौनपुर है जहां बसपा चर्चा में है। बसपा की वजह से नहीं धनंजय सिंह की वजह से बसपा की चर्चा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग की माफियाओं से दुरभिसंधि ? पेड़ों की बेधड़क हो रही अवैध कटान

योगी सरकार का निर्णय: 16 दिसम्बर से एसी बसों में 10 प्रतिशत कम किराया देकर कर सकेंगे यात्रा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘कड़ा’ संदेश: घटिया निर्माण पर खैर नहीं, ब्लैकलिस्ट की तानी ‘तलवार’

City News Uttar Pradesh

जिले में भारी वर्षा की संभावना पर डीएम नें किया रेड अलर्ट: चलेगा सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

बेंदा पुल के मरम्मतीकरण में विलंब : डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़