27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डैमेज कंट्रोल या मास्टरस्ट्रोक ? सपा ने चुनाव के बीच बदला प्रदेश अध्यक्ष : श्याम लाल पाल पर जताया भरोसा
उत्तर प्रदेश

डैमेज कंट्रोल या मास्टरस्ट्रोक ? सपा ने चुनाव के बीच बदला प्रदेश अध्यक्ष : श्याम लाल पाल पर जताया भरोसा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा सियासी दांव चला है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी है। तीसरे चरण की जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, उसमें पाल समुदाय की भूमिका अहम मानी जाती है। बृज के इलाके में किंगमेकर मानी जाने वाली कौम है। श्याम लाल के जरिए सपा पाल विरोधी नैरेटिव को तोड़ने की कवायद में है. बृज से लेकर अवध और प्रयागराज बेल्ट में इसका लाभ उठाने की कोशिश है।

डैमेज कंट्रोल या मास्टरस्ट्रोक ? सपा ने चुनाव के बीच बदला प्रदेश अध्यक्ष : श्याम लाल पाल पर जताया भरोसा
Damage control or masterstroke? SP changed state president between elections: expressed confidence in Shyam Lal Pal

सूबे में सपा की कमान संभालने वाले श्याम लाल पाल दो दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं। नरेश उत्तम पटेल की टीम में वो प्रदेश उपाध्यक्ष के पद का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्होंने अपना सियासी सफर सोनेलाल पटेल के साथ शुरू किया था। 2002 में अपना दल के टिकट प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े, लेकिन हार के बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। वो सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं और अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

डैमेज कंट्रोल या मास्टरस्ट्रोक ? सपा ने चुनाव के बीच बदला प्रदेश अध्यक्ष : श्याम लाल पाल पर जताया भरोसा
Damage control or masterstroke? SP changed state president between elections: expressed confidence in Shyam Lal Pal

– इन सीटों पर है पाल समाज का प्रभाव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बहुत ही सोची-समझी रणनीति के तहत श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, ताकि पाल समुदाय को वोटों को साधा जा सके. सूबे में पाल समाज अतिपिछड़ी जातियों में आता है, जिसे गड़रिया और बघेल जातियों के नाम से जाना जाता है। बृज और रुहेलखंड के जिलों में पाल समुदाय काफी अहम माना जाता है। यह वोट बैंक बदायूं से लेकर बरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस जैसे जिलों में काफी महत्व रखता है। इसके अलावा अवध के फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और बुंदेलखड के तमाम जिलों में 20 से 50 हजार की संख्या में है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यादों के झरोखों में बांदा की होली : हुडदंग और गाली गलौज पर मिलती थी बख्शीश

News-संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, क्या है रहस्य ? फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : चंदा मामा अब दूर के नहीं पास के हुये

City News Uttar Pradesh

प्रेमी के संग विवाहिता नगदी और जेवरात लेकर हुई फरार: पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का ‘दबदबा’: शहर के ‘कायाकल्प’ को पास हुए बड़े प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बरसाए बम, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, सौ से ज़्यादा दहशतगर्द ढेर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़