City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में यातायात को ग्रहण सा लग गया हैं। रविवार को फिर मार्ग दुर्घटना में दो मौतें हो गई। कुल मिलाकार एक सप्ताह के अंदर छह मौतें हुई हैं। ताजे घटना क्रम में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कलां गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती युवती और उसके छह वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक भाग निकला।

दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत
Traumatic accident: Bolero hit the bike, pregnant girl and son died in the accident

टोला कलां गांव निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी संजय पाल अपने भांजे मुरवल गांव निवासी विपिन पुत्र लालमन के साथ बाइक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी जांच कराने गई थी। साथ में उसका छह वर्षीय पुत्र अस्पित भी था। अस्पताल से घर लौटते समय रविवार को दोपहर गांव के नजदीक नदी मोड़ के पास बबेरू की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। मिथलेश और उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भांजा विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत
Traumatic accident: Bolero hit the bike, pregnant girl and son died in the accident

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चालक बोलेरो लेकर नहीं भाग सका। वह वाहन छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने अपने वाहन से मृतक मां-बेटे और घायल विपिन को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि के बाद मां-बेटे का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका मिथलेश नौ माह की गर्भवती थी। डॉक्टर ने प्रसव की तारीख निर्धारित कर रखी थी। इसी की जांच और जानकारी के लिए अस्पताल गई थी। एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम है। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि बोलेरो कब्जे में ले ली गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, हमसे पंगा मत लेना, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

यूपी : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर में बोले- अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में भी अवैध खनन की “गर्जना”: बांदा हुआ बदनाम ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया बांदा बनेगा मॉडल सिटी: योजना पर कार्य शुरू

हिना की रिपोर्ट ने खोले ‘खौफनाक राज’ : चार दिन की गुमशुदगी और प्रशासन की चुप्पी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़