- विनोद मिश्रा
महोबा। जिले में डिस्ट्रिक मिनरल फंड( जिला खनिज न्यास) से सरकारी मेडिकल कालेज निर्माण की स्वीकृति कराने हेतु मासीमा पटनेहा से पैरवी में सहयोग की मांग की गई। इस संदर्भ में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महा सचिव चंद्रशेखर स्वर्णकार नें उन्हें पत्र भेजा है। अनुरोध किया है की प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले महोबा में जिला खनिज न्यास से ही पीपीपी की जगह सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाये।

वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्णकार नें पटनेहा को अवगत कराया है कि महोबा में सबसे बड़ी क्रेसर मंडी से सरकार को करोड़ो रुपया प्रतिमाह राजस्व मिलता है। सीमा से सागर कानपुर झांसी मिर्जापुर दो हाइवे निकले हैं। प्रतिदिन जनपद की सीमा में कई गंभीर दुर्घटनाएं होती है अभी रिफर ही एक मात्र विकल्प है।महोबा में पीपीपी माडल पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुई। कई बार टेंडर निकले। लेकिन गरीब जिला होने के नाते निवेशक नही मिले। इसलिए बार बार टेंडर निरस्त हो गये। बताया की प्रदेश सरकार नें महोबा मेडिकल कॉलेज की घोषणा कई बार की है।

पूर्व में 5 सितंबर 20 को भी डिस्ट्रिक मिलरल फंड से महोबा में ट्रामा सेंटर 200 बैड अस्पताल की घोषणा की, लेकिन धरातल में शिलान्यास नही हुआ। उन्होंने सुझाव दिया है डिस्ट्रिक मिनरल फंड जिला खनिज न्यास का उपयोग मेडिकल सुविधाओ में होना चाहिए। सदर विधायक राकेश गोस्वामी की मांग पर मुख्यमंत्री नें 5 सितंबर 20 को निर्देश दिया की डिस्ट्रिक मिनरल फंड (जिला खनिज न्यास) से ट्रामा सेंटर और 200 बैड का हॉस्पिटल के निर्माण कर उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किया जाये। इस आदेश का अनुपालन यहां अब तक नहीं हो सका। स्वास्थ सेवाओं के हालात जस के तस हैं स्थिति आज भी विकराल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
