
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत को जिस श्रद्धा और गर्व के साथ स्थान मिला, उसने बांदा जिले को राष्ट्रीय चेतना के केंद्र में ला खड़ा किया। पीएम मोदी ने खासतौर पर कालिंजर किले का उल्लेख करते हुए उसे भारत की आत्मा और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। कहा कि यह किला सिर्फ पत्थरों से नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली संस्कृति, पराक्रम और पहचान से बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कालिंजर किला न सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि पूरे भारत की ऐतिहासिक जड़ें मजबूत करने वाला स्तंभ है। उन्होंने याद दिलाया कि महमूद गजनवी जैसे आक्रमणकारियों ने इस किले पर कई बार चढ़ाई की, लेकिन हर बार कालिंजर की दीवारें उसके मंसूबों को तोड़ती रहीं। यह सिर्फ एक किला नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का किला है।

पीएम मोदी ने ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार और चंदेरी जैसे बुंदेलखंड के अन्य किलों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये किले आज भी अपने कंधों पर भारत की परंपरा, बलिदान और स्वाभिमान का भार उठाए खड़े हैं। “ये सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि भारत की आत्मा के स्तंभ हैं। इनकी ऊँचाई से आज भी संस्कार और स्वाभिमान झांकता है।” प्रधानमंत्री की इस बात से पूरे बुंदेलखंड में गर्व और उत्साह की लहर है।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा,“कालिंजर का नाम जब प्रधानमंत्री के मुख से सुनाई दिया, तो यह किसी भी बुंदेली के लिए आंखों में आंसू और सीने में गर्व दोनों का भाव बन गया।” प्रधानमंत्री की इस प्रशंसा के बाद अब इन ऐतिहासिक किलों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर सरकार विशेष ध्यान बढ़ेगा ? बांदा, चित्रकूट, और महोबा जिलों में कई धरोहरें जर्जर हालत में हैं, जिनका पुनरुद्धार न सिर्फ सांस्कृतिक बल देगा, बल्कि बुंदेलखंड के पर्यटन और रोजगार को भी गति देगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
