- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र में भारी गर्मी के बीच 60 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं के बीच तेज तपिश काफी भारी रही। दोपहर में तो अधिकांश बूथों पर सन्नाटे का आलम रहा। सुबह जरूर सभी बूथों पर लंबी कतारें लगी।

दोपहर तीन बजे तक बबेरू में 47.36,बांदा में 48.05,चित्रकूट में 49.65, मानिकपुर में 47.95प्रतिशत मतदान हो चुका था। यह पांच बजे तक क्रमशः बबेरू में 56.78,नरैनी में 58.10,बांदा में 57.57, मानिकपुर में 55.50 एवं चित्रकूट में 58.84 के ग्राफ पर पहुंच गया।

बांदा जिला मुख्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग किया। इसी मतदान केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी मतदान किया।

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मिथलेश पाण्डेय ने अपने मन की आवाज सुनकर बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर मतदान किया। जयनारायण द्विवेदी ने राष्ट्र की सुरक्षा को प्रथम वरीयता दी। वहीं पहली बार मतदान कर रही शिखा त्रिपाठी जोश से भरी हुई दिखाई दी।

उधर पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के बूथ संख्या आठ पर मतदान की शुरुआत में ही ईवीएम खराब हो जाने से 1 घंटे तक मतदान बाधित रहा। इस सीट पर प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से आरके पटेल , सपा से कृष्णा देवी पटेल और बसपा से मयंक द्विवेदी उम्मीदवार हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
