- विनोद मिश्रा
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में बुंदेलों ने 60.36 फीसदी मतदान किया। मतदाताओं में उत्साह के चलते फर्स्ट डिवीजन मिली है। हालांकि इस बार पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दो फीसदी मतदान कम हुआ है। भीषण गर्मी के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। जब जाकर 60 फीसदी मतदान कराने में सफलता मिली है।

सांसद चुनने को लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। यहीं कारण रहा कि सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रही। दोपहर में तेज गर्मी के चलते मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही। लेकिन सूर्य की चमक कम होने के साथ मतदाताओं का जोश बढ़ता दिखा। क्षेत्र के 60.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान राठ क्षेत्र में 63.05 फीसदी, हमीरपुर में 60.86 फीसदी, महोबा में 60.08, चरखारी में 59.54 व तिंदवारी में 57.48 फीसदी मतदान हुआ। लोकतंत्र के पर्व में राठ के मतदाताओं ने खासी हिस्सेदारी दिखाई।

सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत आने के बाद सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने कम वोटिंग वाले बूथों का पता कराया। वहां वोटरों को घर से निकलवा मतदान कराने के लिए एनआरएलएम की दीदीओ को जिम्मेदारी दी। जिस पर हमीरपुर विधानसभा के 21 व राठ विधानसभा के 25 बूथों पर मतदान कराने में दीदीओ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा बूथों पर कराई गई छाया, पानी आदि की व्यवस्था के चलते मतदाताओं को परेशानी नहीं हुई। जिससे दोपहर में भी धीमी रफ्तार में मतदान जारी रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
