- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए गली-मोहल्लों, सरकारी कार्यालयों व जिला अस्पताल को सैनिटाइज क़ा कार्य जिला मुख्यालय पर हवा हवाई साबित हुआ। आज पहले दिन पालिका नें सेनेटराइजेसनके नाम पर विशेष कर मोहल्लों में सिर्फ खाना-पूरी की।कहीं भी प्रशानिक अधिकारी निरीक्षण करते नहीं दिखे जबकि डीएम आनंद सिंह नें उप जिलाधिकारियों के लिए निरीक्षण के विशेषनिर्देश दे रखें हैं।शहर के संक्रमित इलाकों में भी सफाई व संक्रमण निरोधी दवा की फागिग पालिका की ओर से लगातार सब जगह नहीं कराई जा रही यह विशेष चिंतनीय विषय हैं।

शहर में बुधवार को वैसे तो जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर, स्वराज कॉलोनी, परशुराम तालाब आदि स्थानों पर पालिका के कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया,लेकिन क्या इसी तरह सैनिटाईज का कार्य होता हैं यह समझ से परे रहा।

नवरात्र के चलते माहेश्वरी देवी मंदिर व काली देवी मंदिर में भी दवा का छिड़कांव व सफाई का ड्रामा बदस्तूर देखने को मिला। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह हालांकि दावा किया कि सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। लोगों से अपील है की वह कोरोना नियमावली का पालन पूरी गंभीरता के साथ करें।लेकिन हमारा डीएम आनंद सिंह से अनुरोध हैं की पालिका और नगर पंचायतों के दावो पर विश्वास न कर आकस्मिक निरीक्षण करें तो स्वतः हकीकत सामने आ जायेगी!

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
