City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में 'पर्दे' के पीछे बड़ी तैयारी: शासन तक पहुंचा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मेडिकल कॉलेज में ‘पर्दे’ के पीछे बड़ी तैयारी: शासन तक पहुंचा प्रस्ताव

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मंडल के इकलौते रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मेडिसिन और अस्थिरोग विषय में पीजी यानी ‘एमडी-एमएस’ की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन ने दोनों विषयों में ‘पांच-पांच’ सीटों की ‘अनुमति’ के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलती है तो इसी शिक्षा सत्र से दोनों विभागों में पीजी पढ़ाई शुरू हो सकती है।कुलदीप सेंगर का भाई कैदी अतुल सिंह फरार: प्रशासनिक सिस्टम बेनकाब, 4 पुलिस कर्मियों पर मुकदमावर्तमान में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 13 विषयों में पीजी कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इनमें ईएनटी, एनेस्थेसिया, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, रेडियोलॉजी, एनाटमी, फिजियोलॉजी, फॉरेंसिक, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी और फार्माकोलॉजी शामिल हैं। अब मेडिसिन और अस्थिरोग को पीजी पाठ्यक्रम से जोड़ने की तैयारी है। दोनों विषयों में ‘पांच-पांच’ सीटें स्वीकृत होने पर मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की पढ़ाई का दायरा भी विस्तृत होगा।मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाईमेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि दोनों विषयों में पीजी कक्षाएं संचालित कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। वर्तमान शिक्षा सत्र से दोनों विषयों की अनुमति मिलने की संभावना है। यदि शासन से मंजूरी मिलती है तो ‘मेडिसिन और अस्थिरोग’ में पीजी पढ़ाई शुरू होने से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की ‘चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था’ को ‘नई मजबूती’ मिलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सशक्तीकरण का मजाक : ग्राम प्रधान महिला, बोर्ड में लिखा पुरुष का नाम …

छात्राओं ने संभाली जिले की प्रशासनिक बागडोर: सीखा नेतृत्व और प्रशासन का महत्व

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला ‘मॉनिटरिंग से हड़कंप’: फाइलों का खेल बेनक़ाब

City News Uttar Pradesh

Banda : शादी के सप्ताह भर बाद बेटी के सिर से उठा पिता का साया, हादसे का हुए थे शिकार …

Banda  : गजब, चोरी का खुलासा न होने पर शिक्षक ने किया इनाम का एलान …

दरिंदगी : चित्रकूट घूमने आई युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़