26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम बनकर 'राजस्थान से बांदा' तक अपराध' का महाजाल: शातिर 'ठग' गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

डीएम बनकर ‘राजस्थान से बांदा’ तक अपराध’ का महाजाल: शातिर ‘ठग’ गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम बांदा के नाम और फोटो से ‘फर्जी फेसबुक आईडी’ बनाकर लोगों से रुपये मांगने वाले आरोपी का आखिरकार पुलिस ने ‘पर्दाफाश’ कर दिया। सोशल मीडिया पर ‘पहचान’ छिपाकर लोगों को ‘झांसे’ में लेने वाला युवक मंगलवार को खुद ‘रुपये’ लेने बांदा पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की नजर उस पर थी। मवई बाईपास पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।बांदा में 'प्रशासन' को नई दिशा: डीएम अमित आसेरी ने 'छह नये अफसरों' को किया तैनातपुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुछ दिन पहले डीएम बांदा के नाम से ‘फेसबुक आईडी’ बनाई और अलग-अलग लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे ‘रुपये मांगने’ शुरू कर दिए। मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही 29 अगस्त को अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा देवी ने कोतवाली नगर में तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की ‘गंभीरता’ को देखते हुए एसपी पलाश बंसल ने नगर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी।डीएम बनकर 'राजस्थान से बांदा' तक अपराध' का महाजाल: शातिर 'ठग' गिरफ्तार टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया गतिविधियों और तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी की पहचान की और उसकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। मंगलवार को आरोपी व्यक्ति से रुपये लेने के लिए मवई बाईपास पहुंचा,जहां पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मानकी सादिकावास निवासी मुश्ताक के रूप में हुई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ग्रामीणों के बने सहारा: ज़मीनी निगरानी में दिखी गंभीरता, ग्रामीणों के ‘दर्द’ को बांटा

बलिया में कोरोना से 184 मौते,267 मिले नये संक्रमित …

रानी दुर्गावती जन्म दिन पर हुआ विराट निर्णय : मनायेगें पांच सौवां जन्म दिन

मंत्री रामकेश योगी की विश्वसनीय टीम का बनें हिस्सा: जीत दिलाने की मिली जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

शंकर सरोवर सफाई अभियान प्रेणना संकल्प कें साथ समाप्त: अशोक त्रिपाठी सराहे गये

City News Uttar Pradesh

अज्ञात महिला की लाश बनी रहस्य: क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़