30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर
उत्तर प्रदेश

Weather Forecast : सीजन में सबसे गर्म होली के दिन सामान्य से चार डिग्री अधिक तापमान, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार

 

इस सीजन में होली का दिन सबसे गर्म रहा और दिन और रात का पारा भी सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा है। बीते एक सप्ताह से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने होली पर तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई थी और आने वाले पांच दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। फिलहाल आसमान में बादल छाने की संभावना है और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव वाला मौसमी सिस्टम बना हुआ है। 20-21 मार्च तक समुद्री तूफान उठ सकता है, जिसका असर देखने को मिल सकता है।

Weather Forecast : सीजन में सबसे गर्म होली के दिन सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा तापमान
Weather Forecast: Four degrees above normal temperature on the hottest Holi day of the season, the weather will change in the coming days

कानपुर शहर में बीते एक सप्ताह से रोजाना तापमान में इजाफा देखा जारहा है। होली वाला दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा, मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी हवा की औसत गति 4.5 किमी/घंटा दर्ज की है। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियलस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 अधिक था, यही वजह रही कि रात भी खासा गर्म रही। मौसम विभाग ने मध्य उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक देश भर में मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है। इसके उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और 19 मार्च की सुबह तक अच्छी तरह से चिह्नित हो सकता है। इसके बाद, यह अंडमान तट के साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है और 20 मार्च की सुबह तक एकडीप डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है और 21 मार्च तक एक समुद्री तूफान बन सकता है। यह तूफान उत्तर उत्तर-पूर्व दिशा में बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से झारखंड, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक निचले स्तर तक जा सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बालू खदान में युवक की हत्या से सनसनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात …

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

Banda : चिंतनीय स्थिति, बिना सेना कैसे पराजित होगा “कोरोना ” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा शहर को बना दिया मिनी अयोध्या : जन चर्चा में समाये अंकित गुप्ता

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़