26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला
उत्तर प्रदेश

होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रंगों की फुहार, हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और लाउडस्पीकर पर बजते होली के मस्ती भरे गीतों पर झूमते होरियारे। कुछ ऐसा ही माहौल होली में शहर की सड़कों पर दो दिनों तक दिखाई दिया। होलिका दहन के बाद से लोगों पर चढ़ी होली की मस्ती चरम पर दिखी। बच्चे, बूढ़े़ और जवान सभी रंगों में सराबोर दिखाई दिए। होली पर धमाल मचाने में महिलाएं और युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। सदर विधायक प्रकाश नें जनता जनार्दन के साथ जमकर होली खेली।

होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला
With Holika Dahan, the district was drenched in color, gulal

रंगों का त्योहार जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे हाथों में रंग और पिचकारी लेकर निकल पड़े। पहले तो आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इसके बाद जो भी बड़ा या छोटा नजर आया उस पर बुरा न मानो होली है, कहकर रंग डाल दिया। बच्चों ने जमकर धमाल मचाते हुए रंग खेला। धूप खिलने के साथ होली का रंग चटक होता गया।

होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला
With Holika Dahan, the district was drenched in color, gulal

युवक-युवतियों ने टोलियों में निकलकर सड़क पर होली खेलना शुरू कर दिया। खाना बनाने और खिलाने के बाद महिलाओं की टोलियां भी रंग खेलने के लिए सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने भी जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। दोपहर तक बच्चे, बूढ़े और जवान सब रंग बिरंगे नजर आने लगे। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के बांदा शहर एंव खुरहंड आवास पर होली मिलन समारोह मनाया।

होलिका दहन के साथ ही रंग, गुलाल से सराबोर हुआ जिला
With Holika Dahan, the district was drenched in color, gulal

संघ कार्यालय केशव कुंज में भी होली मिलन समारोह हुआ। होली के दोनों दिन बलखंडीनाका, कालूकुंआ, डिग्गी चौराहा, अलीगंज, अशोक लाट, इंद्रानगर, आवास-विकास, स्वराज कॉलोनी समेत कई इलाकों में लोगों ने ड्रमों में रंग घोल कर रखा था। जो भी मिला उसे सिर से पैर तक रंग दिया।बुरा न मानों होली है का जयकारा गूंजता रहा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें सदस्यता अभियान पर दी सीख: फर्जी सदस्यता की न करें रिपोर्टिंग

City News Uttar Pradesh

Corona Virus in UP : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सामने आए 32993 नए संक्रिमत, 265 लोगों ने दम तोड़ा …

City News Uttar Pradesh

खबर सच साबित : बिजली विभाग का होली पर तीन दिन निर्बाध बिजली का दवा हुआ फेल

बांदा : ब्रह्मदत्त हत्याकांड में दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की जेल में बिगड़ी तबीयत, प्रयागराज रेफर …

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़