
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा में “विकास की रफ्तार” थमने का नाम नहीं ले रही है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने “ड्रीम प्रोजेक्ट” को “जमीन पर उतारना” शुरू कर दिया है। विकास खंड महुआ के “ग्राम भसरौड़” में करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले “मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय और मिनी स्टेडियम” की “जमीन का विधायक ने खुद पहुंचकर निरीक्षण” किया।
विधायक प्रकाश द्विवेदी का यह “प्रोजेक्ट पूरे बुंदेलखंड में चर्चा” का “विषय” बन गया है। यह कोई सामान्य स्कूल नहीं होगा। यहां “बच्चों को शहरों जैसी सुविधा गांव” में ही मिलेगी। स्मार्ट क्लास,आधुनिक विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी के साथ-साथ “फुल सुसज्जित मिनी स्टेडियम” भी।
हजारों गरीब परिवारों के बच्चों को अब “गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा” के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “नेतृत्व” में उत्तर प्रदेश “शिक्षा के क्षेत्र” में “नया इतिहास” रच रहा है। हमारा लक्ष्य है कि “गांव का बच्चा भी उसी स्मार्ट क्लास में पढ़े जिसमें शहर का बच्चा पढ़ता” है।
सबका साथ-सबका विकास सिर्फ नारा नहीं, भसरौड़ में “जमीन” पर दिखेगा। विपक्ष जहां कागजों में विकास गिनाता है, वहीं विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 31 करोड़ की इस “परियोजना” को लाकर यह “साबित” कर दिया कि “सदर में विकास बोलता” है।
ग्रामीणों में इस “परियोजना को लेकर जबरदस्त उत्साह” है, लोग इसे “विधायक की ओर से क्षेत्र के भविष्य के लिए सबसे बड़ी सौगात” बता रहे हैं। इस दौरान बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, प्रधान गोविंदपुर राधेश्याम पाल, प्रधान माधौपुर जगदीश पाल, सहायक अभियंता अनूप राठौर, लेखपाल कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
