City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में 30 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम नगेंद्र प्रताप ने गुरुवार को पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

डीएम ने कार्यक्रम स्थल की सफाई व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जल निगम के अधिकारियों को टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर देते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, सैनिटाइजर, मास्क आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के को कहा।

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से वर-वधू को समय पर कार्यक्रम स्थल पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी।बताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगभग 650 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को सतर्क रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- गजब : श्रम विभाग की अनोखी खबर , सरकारी योजना को दिया मंत्री के जन्म दिन का रूप !

डीएम नगेंद्र का आदेश क्या होगा प्रभावी ? अन्ना गौवंशों पर की कड़ाई

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh

अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण : हम न सुधरेंगे की चाल

Banda : अभिकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त, समस्याओं का समाधान कराने का विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दिया आश्वासन …

City News Uttar Pradesh

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़