City News Uttar Pradesh
शाबाश पुलिस: शादी समारोह से आभूषण और रुपये चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शाबाश पुलिस: शादी समारोह से आभूषण और रुपये चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह से आभूषण और रुपये चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और रुपये बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के दिशा-निर्देशों में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत की गई। घटना 24 नवंबर की रात की है, कोतवाली नगर क्षेत्र के सिटी गार्डन मैरिज हॉल में एक शादी समारोह के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुल्हन के कमरे में रखे पर्स से आभूषण और नगद रुपये चोरी कर लिए थे। इस घटना की रिपोर्ट सुनील कुमार गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई थी।

शाबाश पुलिस: शादी समारोह से आभूषण और रुपये चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद और संदिग्धों से पूछताछ करके आरोपियों की पहचान की। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर 28 नवंबर को पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त इमरान को कालूकुआं पुल के पास से और चोरी के आभूषण खरीदने वाले अभियुक्त गौरव गुप्ता को गूलरनाका से गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण और नगद रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए यह लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने इस सफलता पर कोतवाली नगर पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से अपराधियों को पकड़ने में सफल रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

बांदा में गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी से गौवंशों के संरक्षण की धरातलीय कामना

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : चित्रकूट मंडल के बाशिंदों का मतदान के लिये उत्सुकता से मचल रहा है दिल

सपा प्रत्याशी पति की कूटनीति फेल ? सुरेन्द्र नहीं माने, पत्नी का नामांकन कराया वापस

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़