City News Uttar Pradesh
सपा प्रत्याशी पति की कूटनीति फेल ? सुरेन्द्र नहीं माने, पत्नी का नामांकन कराया वापस
उत्तर प्रदेश

सपा प्रत्याशी पति की कूटनीति फेल ? सुरेन्द्र नहीं माने, पत्नी का नामांकन कराया वापस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सपा के बागी बन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी पत्नी प्रतिभा मिश्रा को चुनाव में नामांकन कराने वाले सुरेन्द्र मिश्रा नें नामांकन वापसी की अंतिम बेला में बीते कल गुरुवार को पत्नी का नाम वापस करा लिया। बताते हैं की इससे सपा प्रत्याशी के पति एवं निवृतमान पालिका अध्यक्ष की कूटनीति फेल हो गई। “सुरेन्द्र नहि माने -नहि माने मचल गये टिकट वापसी को”। इससे सपा खेमें में “निराशा और उदासी का आलम” छाया है !

सपा प्रत्याशी पति की कूटनीति फेल ? सुरेन्द्र नहीं माने, पत्नी का नामांकन कराया वापस
SP candidate’s husband’s diplomacy failed? Surendra did not agree, got his wife’s nomination back

दरअसल सपा नेता सुरेन्द्र मिश्रा जेएन महाविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। यह भी पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे। सामान्य महिला सीट हो जाने पर उन्होंने अपनी पत्नी प्रतिभा का नामांकन करा दिया था। उनकी स्थिति बागी उम्मीदवार के रूप में हो गई थीं। सपा प्रत्याशी के पति चाहते थे की वह नामांकन वापस न लें। इसके लिये उन्होंने कथित तौर पर “छल -धन बल के सभी दांव फेंके” की ब्राह्मण वोटों का बिखराव हो जाये। इससे भाजपा को नुकसान हो ! पर सुरेन्द्र मिश्रा राजनीति के “कुशल” खिलाड़ी निकले। वह “मोहन के सम्मोहन” में नहीं फंसे !

सपा प्रत्याशी पति की कूटनीति फेल ? सुरेन्द्र नहीं माने, पत्नी का नामांकन कराया वापस
SP candidate’s husband’s diplomacy failed? Surendra did not agree, got his wife’s nomination back

सपा के प्रति निष्ठा दिखाते हुये सारे कथित आफरों को ठुकरा अपनी पत्नी का नामांकन वापस करा लिया।चर्चाओं को सही माना जाये तो इन हालातों में सपा प्रत्याशी पति की कूटनीति फेल हो गई ! ब्राह्मण मतों के भाजपा के खिलाफ अति बिखराव का मंसूबा “मुंगेरी लाल के सपने” सा साबित हुआ। बताते हैं की सुरेन्द्र मिश्रा की दरियादिली पार्टी के प्रति दिखी और उन्होंने चुनाव खर्च के साथ कथित अतिरक्त “पंद्रह लाख की पेशकश” ठुकरा दी। बताते हैं की इससे “मोहन की वंशी की धुन बेसुरी” हो गई है!

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- तीन खनन माफिया गिरफ्तार, लगा गैंगेस्टर, जब्त होगी सम्पत्ति !

City News Uttar Pradesh

जननायक प्रकाश ‘बांदा’ को बना रहे ‘महानगर’: विकास योजनाओं से बढ़ी ‘आधुनिकता’ की चमक

City News Uttar Pradesh

भाजपा पर जमकर बरसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले – ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही सरकार …

City News Uttar Pradesh

जातिसूचक शब्द से अपमानित करने पर दो भाइयों समेत तीन को हुई सजा, 21 वर्ष बाद आया फैसला

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग को गुस्सा आया : “काया” क्यों है अभी तक “बेकाया” ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !

City News Uttar Pradesh

चार साल की मासूम से दरिंदगी ! अगवा कर कुकृत्य : झाड़ियों में खून से सराबोर मिली थी बच्ची

ब्रेकिंग न्यूज़