27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !
उत्तर प्रदेश

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में तीन दिनों से हो रही बारिश ने बांदा के गंगऊ और बरियारपुर बांधों में जमकर उछाल ला दिया है। इस उछाल भरे उभान से केन नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। केन का जलस्तर हर घंटे 10 सेंटीमीटर बढ़ रहा है।इसने खतरे के निशान को चूम लिया है।

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !
Gangau and Bariyarpur dams erupted fiercely: Ken kissed the danger sign!

शनिवार को शाम गंगऊ से 3 लाख 8 हजार 478 और बरियारपुर से 3 लाख 2हजार 64 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में समाता रहा। इस बरसात के मौसम में यह सर्वाधिक पानी डिस्चार्ज है। नदी किनारे आबाद गांवों को अलर्ट किया जा रहा है। बारिश ने मंडल के सभी 15 बांधों का जलस्तर बढ़ा दिया है, लेकिन गंगऊ, बरियारपुर और लहचूरा बांधों को छोड़कर अन्य सभी बांध अभी काफी खाली हैं।

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !
Gangau and Bariyarpur dams erupted fiercely: Ken kissed the danger sign!

मध्य प्रदेश स्थित बांध क्षेत्रों के इनकैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध -वियर बाढ़ की हालत में हैं। दोनों बांध केन नदी में ही मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जनपदों में बने हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राम राज ने बताया कि बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही हैं। वहां कर्मचारी तैनात हैं। फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं हैं।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर महायुद्ध: कांग्रेस ने ‘फूंका’ सरकार के खिलाफ ‘आंदोलन’ का ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें उड़ाये होश : कड़ी समीक्षा में दिखाये सख्त तेवर

City News Uttar Pradesh

रजिस्ट्री में ‘झोल या सिस्टम की सुस्ती’ ? दो साल बाद भी ‘राज’ बरकरार, जिम्मेदार हुए महान ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में गजब हो गया : युवतियों नें लाठी युद्ध कौशल में पुरुषों को पछाड़ा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट सदर में भैरों मिश्रा ‘जनता’ की पहली पसंद: दिला सकते हैं ‘वनवास’ से मुक्ति !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़