कन्नौज- कन्नौज के तिर्वा में गांव के बाहर एक खेत में आम के पेड़ पर युवक युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। इसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों मैं चर्चा नहीं कि दोनों के बीच काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी अभय कुमार उर्फ भूरा( 21) पुत्र सुरेंद्र दोहरे व गांव की उपासना (19) पुत्री विमलेश पाल फांसी पर लटके मिले।अभय दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार की सुबह वह दिल्ली से घर आया था।
मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे तो गांव के बाहर आम के पेड़ पर दोनों के शव लटके दिखे। दिखाई दिए।ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनो में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सजातीय न होने कारण शादी नही हो सकती थी, इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक युवती ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की तो वहां पर खोए की बनी मिठाई के अंश मिले। वह किसी दुकान से लाई गई थी। इसके साथ ही एक पानी की खाली बोतल मिली। मिठाई मिलने पर कयास लगाया जा रहा कि दोनों ने पहले मिठाई खाई इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
