30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – सीबीआई ऩे यौन शोषण के आरोपी जेई के ब्लड जांच की दी अर्जी।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी निलंबित जेई रामभवन की न्यायिक हिरासत 4 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अधिवक्ता के निधन के चलते कार्य प्रभावित होने से पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सुनवाई तिथि बढ़ा दी है। उधर, सीबीआई ने आरोपी जेई की ब्लड जांच के लिए अदालत में एक और अर्जी दी है। इस पर सुनवाई भी 4 जनवरी को होगी।

सीबीआई के तीन सदस्य सोमवार को पॉक्सो कोर्ट पहुंचे। पंचम एडीजे/पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बच्चों यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई रामभवन के ब्लड सैंपल की जांच की याचना की, लेकिन अधिवक्ता के निधन से शोक घोषित होने पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 4 जनवरी तय की है।
एडीजीसी मनोज दीक्षित ने बताया कि सीबीआई की इस नई अर्जी सहित पूर्व में दिए गए मानसिक और अन्य शारीरिक जांच संबंधी प्रार्थना पत्रों पर भी सुनवाई अगली तारीख में होगी। सीबीआई के अधिवक्ता अशोक सिंह सुबह से अदालत में डटे रहे। सुनवाई की तिथि बढ़ने के बाद सीबीआई टीम चित्रकूट वापस लौट गई। उधर, कानूनविदों के मुताबिक आरोपी जेई के ब्लड सैंपल जांचों में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत डीएनए समेत कई बीमारियों से जुड़ीं जांचें शामिल हो सकती हैं।


सीबीआई टीम पांच वर्षीय बालक और उसके अभिभावक को भी अदालत साथ लाई थी। पूरे समय उन्हें एक लग्जरी वाहन में रखा गया। बालक और अभिभावकों को बाहर नहीं निकलने दिया। न ही किसी से कोई बातचीत करने दी गई। सुनवाई तिथि बढ़ने के बाद शाम 4 बजे सीबीआई टीम बच्चे को लेकर चित्रकूट लौट गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय रामायण मेला का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय बनाने की होगी कोशिश: प्रशांत करवरिया

बांदा में नकली नोट क्या हो रहे तैयार ! फिर मिली नकली नोटों की खेप, दो गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा

डीएम नगेंद्र नें बाढ़ का किया निरीक्षण : राहत बचाव शुरू करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा बन गया ‘तंदूर’ : आसमान से बरस रही आग, ज़मीन पर तड़प रही ज़िंदगी !

किसानों को खरीफ फसल में झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज

ब्रेकिंग न्यूज़