27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई
उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निकाय चुनाव में “अपना दल एस आलस त्याग अंगड़ाई” ले रहा है। “चुनावी मौसम में टिकट की उम्मीदों की अब बयार लेगा”। इसी रणनीति के क्रम में संगठन की पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र पटेल नें अध्यक्षता की। मंथन किया गया कि जिले की दो नगर पालिका एवं छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष से लेकर वार्ड मेंबर में भाजपा गठबंधन के तहत हमारे दल के लोगों को भी “टिकटों की हमजोली में शामिल” किया जाये।

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई
Municipal elections: Apna Dal S has given up laziness

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र विद्यार्थी, विशिष्ट अतिथि कुबेर पटेल (सहकारिता मंच ) के सामने ब्यौरा रखा गया कि जिले में पार्टी का अस्तित्व कायम रखना है तो भाजपा संगठन सेv चुनाव मैदान में कुछ “टिकटों के लिये झोली फैलानी” पड़ेगी। इस संदर्भ में सभी पदाधिकारीगण व पुराने कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। पार्टी को आगे बढ़ाने, सक्रिय सदस्यो का विस्तार, संगठन का विस्तार, निकाय चुनाव में अपने प्रत्यासी लड़ाने के संबंध पर विस्तृत चर्चा हुई।

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई
Municipal elections: Apna Dal S has given up laziness

जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपील किया कि संगठन के विस्तार में बढ चढ़कर हिस्सा ले। इस मौके पर बबेरू विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल,उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज,बांदा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामनारायण प्रजापति, तिंदवारी अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामफेर पटेल एवं कौशलेंद्र साहू, युवा मंच अध्यक्ष धर्मेंद्र रंजनआदि पार्टी जन बहुसंख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम बोले, शिविर लगाकर महिलाओं को दें योजनाओं की जानकारी …

मंडल में फार्मर रजिस्ट्री के आंकड़े चिंताजनक: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

City News Uttar Pradesh

यूपी : पीएम मोदी के करीबी एके शर्मा नहीं बन पाए डिप्टी सीएम, बने डिप्टी उपाध्यक्ष …

City News Uttar Pradesh

खनिज अधिकारी राज रंजन बनें ग्रीन डाक्टर: खदानों में लगेगी एक लाख पौधों की फौज

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक तिंदवारी ने विकास पुस्तिका का किया विमोचन …

आजम खान ने वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से किया इनकार: बोले- हमारी सुरक्षा नहीं बनेगी राजनीतिक ‘औजार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़