27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला : फेकू के साथ बेचू भी है सरकार, गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें, सीएम योगी पर कसा तंज
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला : फेकू के साथ बेचू भी है सरकार, गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें, सीएम योगी पर कसा तंज

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

यूपी चुनाव की सियासत गर्म होती जा रही है आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार फेकू के साथ बेचू भी है। मोदी सरकार में हवाई जहाज से एयरपोर्ट तक बिक गए। प्रदेश में सपा गठबंधन 400 सीटें जीतेगा। बाकी तीन सीटें विपक्षियों की होगी।
शनिवार को वह अनूपशहर-अलीगढ़ रोड क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजीडेंसी में सपा-रालोद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिले के सभी सातों सीटों पर सपा-रालोद प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चप्पल पहनने वाला व्यक्ति हवाई जहाज में बैठेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अलबत्ता, डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे गरीब गाड़ी तक नहीं चला पा रहा है। गरीबों के पैसे को भाजपा अमीरों की तिजोरी में भरने का काम कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव भविष्य के साथ लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग नकली हैं। झांसा देने वाले हैं। भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। झूठी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।

– जब से साइकिल और हैंडपंप साथ आए, भाजपा का दरवाजा बंद

अखिलेश ने कहा कि जब से साइकिल और हैंडपंप साथ आए, तब से भाजपा का दरवाजा बंद हो गया है। हमारे और सहयोगी दलों ने उनके दरवाजे में कुंडी लगाई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ वासियों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भाजपाइयों के लिए ऐतिहासिक ताला लगाएंगे। उनके कदम से भाजपा का दरवाजा बंद होगा। इन दरवाजों पर ऐसा ताला लगाना, जिसकी चाबी कहीं न बना पाए।

– समाजवादी गठबंधन जीतेगा 400 सीट

कहा कि सपा गठबंधन 400 सीट जीतेगा। अगर कोई पूछे यह कैसे होगा तो उन्हें बताना भाजपा विधायक व सांसद गांव में घुस नहीं पा रहे हैं। वह कूटे जा रहे हैं। गांव में महंगाई के चलते भाजपाई घुसने से बच रहे हैं। उन्होेंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को भाजपा सरकार ने अकेला छोड़ दिया। अगर दवा, अस्पताल, ऑक्सीजन समय से मिल जाता तो बड़े पैमाने पर लोगों जानें बच जातीं। मजदूरों को पैदल छोड़ दिया गया। मजदूर अपने घर पर पहुंचने से पहले स्वर्ग सिधार गए। सपा ने एक-एक लाख रुपये की मदद की थी।

भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला : फेकू के साथ बेचू भी है सरकार, गठबंधन को मिलेंगी 400 सीटें, सीएम योगी पर कसा तंज
Akhilesh Yadav’s attack on BJP: Government is also desperate with Feku, the alliance will get 400 seats, taunts on CM Yogi

– योगी आदित्यनाथ बिजली के कारखाना का नाम नहीं बोल पाते

अखिलेश यादव ने कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली(घरेलू) के एलान से भाजपा घबरा गई है। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। हरदुआगंज में बिजली का कारखाना लगाने का काम सपा सरकार ने किया है। बाबा योगी आदित्यनाथ बिजली के कारखाना का नाम नहीं बोल पाते हैं। समाजवादी पेंशन 500 रुपये के बजाय 1500 रुपये महीने दिया जाएगा। बाबा जी (मुख्यमंत्री) लैपटॉप नहीं चलाना जानते। इसलिए वह लैपटॉप नहीं बांटेग। सपा गठबंधन सरकार 22 लाख लोगों को नौकरी देगी। किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को सपा सरकार बनने पर 25-25 लाख रुपये देकर उनका सम्मान करेगी। सपा सरकार के 100 नंबर योगी सरकार ने 102 कर दिया। यह जब से हुआ है तब से पुलिस कबाड़ा हो गई। पुलिस खराब हो गई।

– अखिलेश ने कहा आप जिताइए तो धन्यवाद देने आएंगे रथ से

अखिलेश यादव ने कहा कि उनका पूरा मन रथ से अलीगढ़ में आने का था, लेकिन ऐसा किसी कारणवश नहीं हो सका। आप एक-एक सीटें जिताइए। जीत की खुशी में धन्यवाद देने हम और जयंत चौधरी दोेनों रथ के साथ आप सबके बीच में आएंगे। खुशी के माहौल में धन्यवाद देंगे। इस बार होली का त्योहार और खुशी से मनाएंगे। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा और 14 मार्च को सभी रंग की होली होगी। कोई रंग छूटने नहीं पाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: योगी सरकार में चित्रकूट का सर्वांगीण विकास

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

भूमि विवाद में बड़े भाई ने बरछी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती …

City News Uttar Pradesh

मुठभेड़ में लूटेरे को लगी गोली : लूटी रकम बरामद, पुलिस को इनाम

City News Uttar Pradesh

बांदा के गोधनी में दंगल, पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़