27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रंजिश बुरी बला : पड़ोसी नें किसान को मारी गोली, घायल गंभीर हालत में किया गया कानपुर रेफर
उत्तर प्रदेश

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से मारी गोली, बहन को बस में जल्दी बैठाने पर भिड़े थे दोनों भाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहन को बस में जल्दी बैठने के लिए कहने के मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस फरार आरोपित भाई को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से मारी गोली, बहन को बस में जल्दी बैठाने पर भिड़े थे दोनों भाई
In a minor dispute, the elder brother shot the younger one with a gun, both the brothers clashed for making the sister sit early in the bus.

मटौंध थाना के हरसिंह थोक निवासी गुलाब सिंह के 38 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध सिंह को शुक्रवार शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर खड्डी तिराहे पर बड़े भाई संजय सिंह ने तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके बांयी कमर के पास पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाई तमंचा समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 व थाने की पुलिस ने अनिरुद्ध को गंभीर रूप से घायल अवस्था पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से मारी गोली, बहन को बस में जल्दी बैठाने पर भिड़े थे दोनों भाई
In a minor dispute, the elder brother shot the younger one with a gun, both the brothers clashed for making the sister sit early in the bus.

जहां चिकित्सक विनीत सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखी तो उसे रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायल अनिरुद्ध ने बताया कि वह पिता के साथ खेती करता है। घटना के समय वह अपनी बहन को बस में बैठाने के लिए खड्डी तिराहा गया था। वहां बड़े भाई संजय सिंह से आकर बहन से बातचीत करना शुरू कर दिया था। बहन से उसने जल्दी बस में बैठने के लिए कहा तो बड़े भाई से उसका विवाद हो गया।


बहन के बस में चढ़ते ही बड़े भाई संजय ने उसे तमंचे से गोली मार दी है। हालांकि घायल का यह भी कहना था कि आरोपित कोई और नहीं उसका बड़ा भाई है। इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के समय दोनों भाई शराब के नशे में थे। जिसके चलते उनके बीच विवाद हुआ है। फरार आरोपित भाई को जल्द पकड़ा जाएगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जंगल में मिला महिला का अधजला शव : मृतिका की नहीं हुई शिनाख्त, हत्यारे अभी भी फरार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

ब्रेकिंग न्यूज़