- विनोद मिश्रा
बांदा। मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने घर में रखे तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना से स्वजन व पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। तमंचा धटनास्थल से बरामद किया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अलिहा निवासी संजय उर्फ गुड्डू की 17 वर्षीय पुत्री खुशी मुरवल गांव के इंटर कालेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसने कमरे में रखे तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन मौके पर पहुंचीं तो वह जमीन में लहूलुहान पड़ी मिली। बहन ने भागकर घर में नहा रही मां मीना को घटना की जानकारी दी। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी व आसपास रहने वाले पारिवारिक लोगों मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन उसे जब तक स्वजन कार से जिला अस्पताल लेकर आए तक रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मां ने पुलिस को बताया कि घर में महाशिवरात्रि के पहले सफाई चल रही है। बेटी खुशी सुबह साढ़े आठ बजे तक वह सो रही थी। उसने बेटी को सफाई में दादी का हाथ बंटाने के लिए कहा था। इतनी से डांट में उसने घर में रखे तमंचे से यह कदम उठाया है। घटना के समय उसके पति वोट डालने गए थे। इससे सबसे पहले 112 नंबर को फोन कर उन्होंने घटना की सूचना दी थी। वह दो बहन व दो भाइयों में बड़ी थी। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू डांट से नाराज होकर उसके खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस घर में तमंचा कौन लेकर आया था सहित अन्य जांच कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
