- विनोद मिश्रा
बांदा। मतदान के राष्ट्रीय महापर्व को मनाने से जिले की चारों विधानसभा सीटों पर काफी मतदाता मतदान से वंचित रह गये ! सूचियों में काफी खामियों के बीच 58 फीसदी मतदान हुआ।

समय 5:24 मिनट तक सर्वाधिक मतदान 61.07 बांदा सदर सीट पर हुआ। बबेरू 58.45, नरैनी 54.64, तिंदवारी 56 प्रतिशत था। इसी के साथ 37 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम मशीनों में “लाक” हो गया।

जिले की चारों विधानसभा सीटों बांदा,नरैनी, बबेरु, तिंदवारी में मतदाता सूचियों में भारी खामियां पाई गई। सूचियों से हर बूथ पर मतदाताओं के नाम न होने से वह परेशान रहे। नामों में भी त्रुटियाँ पाई गई। बूथों के बाहर बैठे बीएलओ के पास अपना निर्वाचन कार्ड दिखाते और सूची में नाम खोजते रहे। काफी परेशान होने के बाद निराश व्यवस्था को कोसते घरों को लौट गये।

इस बार विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में कम मतदान का मुख्य कारण भी यही माना जा रहा हैं। हालांकि जिलाधिकारी मतदाता सूचियों से किसी का नाम न रह जाये इसके प्रति बहुत सचेत और मातहतों को निर्देश दे रखें थे पर सूचियों में गड़बड़ी हो ही गई।

प्रशासन व विभिन्न संस्थाओं की ओर से मतदान के प्रति जागरुकता के बड़े-बड़े दावे भी इसी कारण पूर्णतया लक्ष्य भेदने में चूक से गये ? मतदान फीसदी कम रहा। अबकी बार 75 के पार नारे लगाए गए। वोटरों को लुभाने के लिए मॉडल बूथ बनाए गए। युवाओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बने।

इतनी सब तैयारियां करने के बावजूद हम पिछले चुनावों के प्रतिशत से आगे नहीं निकल सके। तिंदवारी क्षेत्र के महोखर में वीवीपैड खराब हो जानें से मतदान काफी देर तक रुका रहा। तहसीलदार दूसरी मशीन लेकर पहुंचे तब मतदान शुरू हो सका। मतदान के बाद देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा करने का दौर चलता रहा। अब 10 मार्च को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
