- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव की सियासत के उफान पर है बुंदेलखंड अलग राज्य मुद्दा की ओर किसी राजनीतिक दल ने नहीं निहारा। बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा प्रमुख राजनीतिक दलों के एजेंडे में नहीं रखा।बुंदेली छले गये।
दूसरी तरफ प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय तक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए की गई किसी भी कार्रवाई संबंधी जानकारी से साफ इनकार कर रहे हैं। आरटीआई में मांगी गई सूचना पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने गृह मंत्रालय को भेज दिया। गृह मंत्रालय ने ऐसी किसी भी सूचना उपलब्ध होने से इनकार कर दिया है। यूपी-एमपी के 13 जिलों को शामिल कर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग कई दशकों से चल रही है। लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल इस पर गोलमोल रुख अख्तियार किए हैं।

बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुंदेलखंड राज्य के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया था। तब से यह वहां ठंडे बस्ते में है। इधर, कई महीनों बांदा, महोबा और झांसी आदि जिलों में बुंदेलखंड राज्य के लिए आंदोलनभी चले। उम्मीद थी की यूपी विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल इस मांग को अपने एजेंडे में शामिल करेंगे और लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । इससे बुंदेलखंड राज्य के समर्थकों में निराशा और रोष है।

यूपी के 7 जिले बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर। मध्य प्रदेश के 6 जिले पन्ना, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दमोह आदि। जनसंख्या या क्षेत्रफल का आधार लेकर बुंदेलखंड राज्य की मांग खारिज नहीं की जा सकती, क्योंकि देश में 10 राज्य ऐसे हैं जो बुंदेलखंड से क्षेत्रफल में छोटे और आबादी में कम हैं। बुुंदेलखंड का क्षेत्रफल लगभग 70 हजार वर्ग किलोमीटर हैं, लेकिन हैरत वाली बात यह है कि दो करोड़ आबादी और 13 जिलों वाले बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा।
सबसे पहले 1955 में गठित प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग ने बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास के लिए इसे अलग राज्य बनाने की सिफारिश की थी।संसद में भी मामला रह रह कर गरजा पर सरकार की अनदेखी का शिकार हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
