City News Uttar Pradesh
कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल
उत्तर प्रदेश

कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कालिंजर दुर्ग पहुंचकर भगवान नीलकंठ के दर्शन किए और एतिहासिक स्थल के बारे में जानकारी ली। मेला मैदान में हेलीकाप्टर उतरा तो पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया, इसके बाद उनका काफिला कालिंजर दुर्ग पहुंचा। कहा जा रहा है वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी करेंगे।

कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल
El ministro principal de Chhattisgarh llegó al fuerte de Kalinjar, vio el lugar histórico después de visitar Neelkanth

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बांदा आगमन का प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन ने आनन फानन प्राथमिक तैयारियां कराई। मेला मैदान में हेलीपैड दुरुस्त कराया गया और सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों को लगाया गया। दोपहर 12:40 बजे उनका हेलीकाप्टर मेला मैदान में उतरा। हालांकि 12:35 के तय समय से पांच मिनट देरी से पहुंचे। हेलीपैड पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया और लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से कांलिजर के बारे में जानकारी की।

कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल
El ministro principal de Chhattisgarh llegó al fuerte de Kalinjar, vio el lugar histórico después de visitar Neelkanth

– अजेय दुर्ग कालिंजर के इतिहास की दी गई जानकारी

वहीं कालिंजर शोध संस्थान के प्रबंधक अरविंद छिरौलिया ने उन्हें स्थल के एतिहासिक व धार्मिक महत्व से अवगत कराया। कालिंजर ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोई बाहरी व्यक्ति दुर्ग के अंदर नहीं जा सका और हर जगह बेरीकेडिंग लगी रही। यहां से मुख्यमंत्री वाहन में सवार होकर कालिंजर दुर्ग पहुंचे और भगवान नीलकंड के दर्शन कर पूजन किया। साथ ही एतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें जाने नहीं दिया गया।

कालिंजर दुर्ग पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, नीलकंठ के दर्शन कर देखा एतिहासिक स्थल
El ministro principal de Chhattisgarh llegó al fuerte de Kalinjar, vio el lugar histórico después de visitar Neelkanth

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम कुमार लालू दुबे ने बताया कि शाम पांच बजे मुख्यमंत्री बांदा सर्किट हाउस पहुंचेंगे और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व कैबनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धिकी के साथ बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस में कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कालिंजर में जिला अधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने महाराजा खेत सिंह की वीरता की बताई गाथा: समाज के विकास का किया आह्वान

City News Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट का बदला गया नाम: अब महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाना जाएगा हवाई अड्डा

City News Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि: शिव बाबा पर “चका- चक” चढ़ा भांग का तरंग, भक्त बोले “बम-बम”

City News Uttar Pradesh

बांदा : फोरम नें बीमा कंपनी को ठोका साढ़े चार लाख से ज्यादा का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला, सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना

City News Uttar Pradesh

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़