29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
उत्तर प्रदेश

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया और चाचा के मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। गर्भवती ने चिल्ला थाने में पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव निवासी गुलप्सा (27) का निकाह 28 अगस्त 2022 को सादीमदनपुर गांव के अजहरूद्दीन से हुआ था। गुलप्सा सात माह की गर्भवती है।

दहेज के लिए गर्भवती पत्नी को फोन से दिया तीन तलाक, पति समेत सात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Pregnant wife given triple talaq over phone for dowry FIR lodged against seven including husband

पति कोलकाता में बेल्ट का कारोबार करता है। गुलप्सा ने चिल्ला थाने में दी तहरीर में बताया कि निकाह के दो-तीन महीने बाद से ही ससुराली चेन और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। कई बार पंचायतें भी हुईं। हर बार सुलह होती रही। गुलप्सा ने बताया कि कुछ दिन पहले पति कोलकाता से घर आया। उसने 25 मई को उसे पीटा और घर से निकाल दिया।


उसी दिन शाम को गुलप्सा के चाचा के मोबाइल पर ननदोई अलाउद्दीन ने फोन किया। अलाउद्दीन से फोन लेकर उसे तीन तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गुलप्सा की तहरीर पर पति, सास, दो जेठ, दो ननद और ननदोई के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें दिया लिफ्ट कैनाल का तोहफा: बांदा के 17 गांव सिंचाई से होंगे लाभान्वित

City News Uttar Pradesh

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

राइफल क्लब की ‘नीलामी’ पर कांग्रेस का ‘ऐलान-ए-जंग’: शासन-प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

किसान का टूटा धैर्य : बैंक के कर्ज को नहीं कर सका बर्दाशत, किसान की सदमे में चली गई जान

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

ब्रेकिंग न्यूज़