32 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी
उत्तर प्रदेश

अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बचपन से बीमार और गुमसुम रहने वाली दो साल की मासूम को अलीगढ़ के डाक्टरों ने नया जीवन दिया है। जिले में बेटी के दिल में दो छेद निकलने से दुखी माता-पिता के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान लौट आई जब उन्हें सर्जरी के बाद बेटी के स्वस्थ होने का पता चला। जिंदगी और मौत से जूझ रही दो साल की अवनी को अलीगढ़ के डॉक्टरों ने पांच घंटे के ऑपरेशन के बाद नई जिंदगी दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उसका मुफ्त ऑपरेशन हुआ। दो-तीन दिनों में डाक्टरों ने डिस्चार्ज करने की बात कही है।

अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी
Avni got a new life: Smile returned after five hours, there were two holes in her heart, complex surgery done successfully

तिंदवारी के रहने वाले बिजनेश कुमार ने बताया कि दो बेटों के बाद बेटी होने पर पूरा परिवार खुश था। कुछ दिन बाद वह बीमार पड़ गई। सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगा। उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दिल में दो छेद होने की बात बताई। उसे पीजीआई लखनऊ या एम्स दिल्ली ले जाने की सलाह दी। वह बेटी अवनी को एम्स ले गए।

अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी
Avni got a new life: Smile returned after five hours, there were two holes in her heart, complex surgery done successfully

करीब एक महीने इलाज और जांच चली, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बेटी के इलाज में लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च होने पर आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। कुछ कर्ज हो गया। उसने जिला अस्पताल में आरबीएसके टीम से संपर्क किया। टीम ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां तीन अक्तूबर को पहला और 10 अक्तूबर को दूसरा ऑपरेशन हुआ। दिल के दोनों छेद सही कर दिए।

– क्या है राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में जन्म से 19 साल तक के बच्चों में चार प्रकार की विसंगतियों की जांच होती है। इसे ‘फोर डी’ कहते हैं। यानी डिफेक्ट एट बर्थ, डिफिशिएंसी, डिसीज, डेवलपमेंट डिलेज इन्क्लूडिंग डिसएबिलिटी। इसमें किसी भी प्रकार का विकार, बीमारी, कमी और विकलांगता शामिल है। इन कमियों से प्रभावित बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में नि:शुल्क सर्जरी और इलाज होता है। कार्यक्रम के लिए प्रत्येक ब्लाक में दो-दो टीमें गठित हैं। ये टीमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं।

अवनी को मिली नई जिंदगी : पांच घंटे बाद लौटी मुस्कान, दिल में थे दो छेद, सफलापूर्वक हुई जटिल सर्जरी
Avni got a new life: Smile returned after five hours, there were two holes in her heart, complex surgery done successfully

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि अवनी के दिल की सर्जरी में लगभग पांच लाख रुपए खर्च होते, लेकिन आरबीएसके के जरिए मुफ्त ऑपरेशन हुआ। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया था। अब अवनी की हालत ठीक है। तीन दिन में छुट्टी हो जाएगी। अप्रैल से अब तक 24 बच्चों की सर्जरी हुई। इसमें हार्ट के दो, कटे होठ के 12, टेढ़े पैर के 9 और जन्मजात गूंगे-बहरे के तीन आपरेशन शामिल हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश का आवाहन : संत कबीर के उपदेशों को करें आत्मसात

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

पांच करोड़ से ‘संवर’ रहा स्टेडियम: बुंदेलखंड को मिलेगा ‘आधुनिक खेल’ केंद्र

City News Uttar Pradesh

सांड ने ऊंट को उतारा मौत के घाट, दहशत में किसान नहीं कर पा रहे खेतों की रखवाली

City News Uttar Pradesh

टैक्स बार ऐशोसियन ने ज्वाइंट कमिश्नर को दिया ज्ञापन : समस्याओं से कराया अवगत

“वाह डीएम साहब वाह” : किसानों का “दर्द” समझ निबंधक को लगाई “फटकार”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़