City News Uttar Pradesh
अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर बड़ी कार्रवाई: 25 से अधिक वाहन जब्त
उत्तर प्रदेश

अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर बड़ी कार्रवाई: 25 से अधिक वाहन जब्त

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध वाहनों और नाबालिग चालकों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नाबालिग चालकों द्वारा संचालित ई-रिक्शा जब्त कर कालू कुआं मंडी थाने में निरुद्ध किया। इसके अलावा टैक्स बकाया, फिटनेस फेल, बीमा न होने और बिना लाइसेंस चलाए जा रहे 25 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर बड़ी कार्रवाई: 25 से अधिक वाहन जब्त

एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने के मामलों में उनके अभिभावकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की पुनरावृत्ति होती है, तो उनके अभिभावकों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद और शहर में बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा एवं अन्य अवैध वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वीरांगना सम्मान में नेहा कश्यप को किया गया सम्मानित

City News Uttar Pradesh

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को बताया विश्व विजयी

City News Uttar Pradesh

रिक्रूटों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दिए टिप्स, निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : रोजगार कौशल व्यवस्था, निबंध भी आयोजित

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री बांदा आये : डीएम की व्यवस्थाओ को देख मन हो गया “बागवाँ ” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़