City News Uttar Pradesh
अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा : एक मौत चार घायल, ग्रामीणों नें लगाया जाम
उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा : एक मौत चार घायल, ग्रामीणों नें लगाया जाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर है। जिले के पड़मई गांव में रविवार दोपहर अतर्रा की ओर से नरैनी जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। रोड किनारे खेल रहे अवध नारायण के दस वर्षीय पुत्र बंसत को कुचलते हुए नाले में धंस गया।

अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा : एक मौत चार घायल, ग्रामीणों नें लगाया जाम
Uncontrolled truck entered the drain: one dead, four injured, villagers jammed

हादसे में बंसत की मौके पर मौत हो गई। घर के पास मन प्यारे की खेल रही नौ वर्षीय बेटी खुशबू व तीन वर्षीय उसका भाई अमन, शिवमंगल का तीन वर्षीय पुत्र महेंद्र के साथ पान मसाला की गुमटी पर बैठा दुकानदार 50 वर्षीय राम सजीवन घायल हो गए।

अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा : एक मौत चार घायल, ग्रामीणों नें लगाया जाम
Uncontrolled truck entered the drain: one dead, four injured, villagers jammed

अवध नारायण की भैंस भी जख्मी हुई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। नरैनी कोतवाली का मामला होने से सीओ नितिन कुमार, थाना निरीक्षक मनोज शुक्ला, अतर्रा व कालिंजर थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे थे।

अनियंत्रित ट्रक नाले में घुसा : एक मौत चार घायल, ग्रामीणों नें लगाया जाम
Uncontrolled truck entered the drain: one dead, four injured, villagers jammed

जाम लगाए लोगों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी थीं। बड़ी मुश्किल से जाम खुला। पुलिस ने घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अभी आरोपित चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा नगर पालिका अनुसूचित जाति के लिये होगी आरक्षित ? गुलाबी सुगबुगाहट से बेचैनी !

City News Uttar Pradesh

बांदा में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, युवक की मौत, 9 लोग घायल …

City News Uttar Pradesh

दो बच्चों की सर्प दंश से मौत : परिवार में मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे थे दोनो भाई

Banda- यात्रियों की जान जोखिम में डाल सरकार बसों में करायेगी सफर !

City News Uttar Pradesh

दांदो घाट पर माफिया का खुला तांडव: अवैध खनन की नदी में बह रहा “सिस्टम का ईमान” !

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहे अवैध खनन और ओवर लोडिंग का मुद्दा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़