31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 50 फीसदी हुआ पूरा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 50 फीसदी हुआ पूरा हो गया है।यहाँ एक्सप्रेस वे से विकास का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और इसी वर्ष तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। यह बात मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक समारोह के दौरान कहीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इण्टर स्टेट मार्गों एवं जिला मुख्यालयों को 04 लेन तथा तहसील व ब्लाॅक मुख्यालयों को 02 लेन सड़क मार्गों से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है।


यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी का दावा है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में यमुना नदी पर बनने वाले ब्रिज का निर्माण सबसे कम समय (6-8 महीने) में पूरा कर देश में एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आरओबी एवं स्ट्रक्चर के निर्माण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। यूपीडा के मुख्य अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में 140 किलोमीटर लंबाई में बिटुमिनस(डामरी) स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है।समतलीकरण का कार्य 97 प्रतिशत, मिट्टी बिछाने का काम 83 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। 818 में से 527 स्ट्रक्चर्स बनाए गए हैं। सभी 14 दीर्घ सेतुओं एवं 4 रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन 18 फ्लाईओवर में से 16 फ्लाईओवर का कार्य पाइल स्तर तक पूरा कर लिया गया है।


बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के निर्माण के बाद शासन इसके दोनों किनारों पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। एक्सप्रेस- वे के इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। इसी लक्ष्य को लेकर निर्माणदायी संस्थाओं का काम आगे बढ़ रहा है।


इस बीच इसके दोनों तरफ औद्योगिक पार्क का भी ढांचा तैयार करने के लिए काम किया जा रहा है। यूपीडा की टीम ने कई बार बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के जुड़ने के स्थान कुदरैल गांव के पास सर्वेक्षण भी किया था। आठ महीनें पहले इसी स्थान पर उपलब्ध जमीन का ब्यौरा तत्कालीन तहसीलदार श्रीराम यादव द्वारा शासन को उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद यहां के किसानों से जमीन को लेकर वार्ता भी की गयी थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के दोनों किनारों पर भी इसे बनाने को लेकर चर्चाओं में तेजी आ रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बम बम, डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमाल की कवायद,संगठन हो रहा मजबूत..

मंत्री रामकेश नें अलोना पंप कैनाल का किया निरीक्षण: नहर दुरुस्त के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

हर घर तिरंगा अभियान में उत्तर प्रदेश बनाएगा कीर्तिमान, मुख्यमंत्री योगी ने तय किया 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य

हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: जुर्माना भी लगा

City News Uttar Pradesh

बांदा में बन रहें हैं ‘फर्जी’ शस्त्र लाइसेंस : हुआ चौंकाने वाला खुलासा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़