City News Uttar Pradesh
बम बम डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल
उत्तर प्रदेश

बम बम, डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “न्यायालय के आदेश से बम बम डिगा डिगा” हो गया। आवास विकास निवासी “धर्मेंद्र सिंह गौतम के लिए उच्च न्यायालय प्रयागराज का फैसला न्याय का प्रतीक” बन गया। वर्ष 2020 में हार्पर क्लब की आजीवन सदस्यता से बिना किसी सुनवाई के उन्हें बाहर कर दिया गया था।

बम बम डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

इस मामले में धर्मेंद्र ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर रजिस्टार चिट फंड सोसायटी झांसी ने मामले की जांच की और धर्मेंद्र की सदस्यता बहाल करते हुए क्लब की अनियमितताओं को उजागर किया। “हार्पर क्लब की कमेटी सहित पूर्व में आम सभा के सभी निर्णयों को अवैध घोषित” कर दिया।

बम बम डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

धर्मेंद्र सिंह गौतम नें सोसायटी के आदेश की प्रति डीएम को देकर वैकल्पिक समिति गठित करने और “क्लब की संचालन व्यवस्था सुनिश्चत करने के साथ ही 2016 से अब तक आय -व्यय की जांच” कराने की मांग की है। 16 दिसंबर को रजिस्टार चिट फंड सोसायटी झांसी ने जांच रिपोर्ट जारी की। इसमें स्पष्ट हुआ कि धर्मेंद्र सिंह गौतम की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय नियमों के विपरीत था। उन्हें न तो नोटिस दी गई और न ही उनके पक्ष को सुना गया।

बम बम डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2016 के बाद कई सदस्यों को बिना सदस्यता शुल्क के शामिल किया गया, जो संस्था के नियमों का उल्लंघन है। इन सदस्यों की सदस्यता और उनके द्वारा चुनी गई कार्यकारिणी को अवैध करार दिया गया। और धर्मेंद्र गौतम की सदस्यता बहाल की गई।

बम बम डिगा डिगा: हार्पर क्लब कमेटी अवैध घोषित, धर्मेंद्र सिंह की सदस्यता बहाल

इस मामले में उच्च न्यायालय के निर्देशों ने हार्पर क्लब की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्लब के अधिकारियों की अनियमितताओं को उजागर करते हुए यह संदेश दिया गया कि नियमों का पालन किए बिना लिए गए फैसले न्यायालय की नजर में टिक नहीं पाएंगे। धर्मेंद्र सिंह गौतम ने न्यायालय और जांच रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल उनके लिए बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों के लिए एक मिसाल है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा मुखिया अखिलेश के ‘रडार’ पर बांदा: बदलेगा जिलाध्यक्ष ? दावेदारों में मची होड़

City News Uttar Pradesh

Banda- महिलाओं के लिए सुनहरा रहा 2020, नए वर्ष में नई उम्मीदें…

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

City News Uttar Pradesh

दुर्लभ प्रजाति के पशु जीव से कोर्ट परिसर में भय से मचा हड़कंप: वन विभाग नें दबोचा !

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने सीधी भर्ती से संबंधित प्रस्ताव 31 मई तक भेजने के दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में जाने का आदेश

बांदा : सपा एमएलसी ने सुधा रैकवार के परिवार से की मुलाकात, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना …

ब्रेकिंग न्यूज़