
- विनोद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी के “अंदर” इस समय जो “मंथन” चल रहा है, वह “सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं बल्कि 2027 की राजनीति का ट्रेलर” माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जनवरी के बाद “सपा संगठन में ऐसा राजनीतिक फेरबदल” होगा, जिससे “कई जिलों की सत्ता-समीकरण बदल” सकती है। “बांदा” इस “बड़े बदलाव” का सबसे “अहम केंद्र” बनकर “उभरा” है ! पार्टी सुप्रीमो “अखिलेश यादव” ने “बांदा को सीधे अपने रडार” पर ले लिया है!
बुंदेलखंड की राजनीति में बांदा को निर्णायक भूमिका में देखा जा रहा है। यही वजह है कि अखिलेश यादव यहां संगठन को दो दशक पूर्व की भांति संगठन अति मजबूत चाहते हैँ । पार्टी के भीतर यह स्पष्ट संदेश जा चुका है कि अब कुर्सी नहीं, परफॉर्मेंस देखी जाएगी। जो नेता जनता के बीच सक्रिय है,वही संगठन की कमान संभालेगा। फिलहाल जिले में सपा की बागडोर मधुसूदन कुशवाहा के हाथों में है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि नेतृत्व परिवर्तन अब केवल समय की बात रह गई है।
बांदा से जुड़े दो बड़े राष्ट्रीय चेहरे विशंभर निषाद (राष्ट्रीय महासचिव) और हसन सिद्दीकी (राष्ट्रीय सचिव) इस पूरी कवायद में किंगमेकर की भूमिका में हैं ! साथ ही बबेरू से तीसरी बार विधायक विशंभर सिंह यादव से गुफ्तगू भी अति महत्वपूर्ण होगी। यदि जिलाध्यक्ष बदला जाता है तो नए चेहरे पर मुहर इन तीनों नेताओं की सहमति के बिना मुश्किल मानी जा रही है। जिलाध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, वे हैं अशोक सिंह गौर (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, तेजतर्रार नेता), ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ (संगठन में मजबूत पकड़), प्रमोद गुप्ता राजा, बृज भूषण यादव और महेंद्र सिंह गौतम प्रमुख हैं। इन सभी नेताओं की गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं। संगठनात्मक बैठकों से लेकर जमीनी कार्यक्रमों तक उनकी मौजूदगी यह साफ संकेत दे रही है कि सियासी लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है !
इस बार नेतृत्व चयन का पैमाना अलग है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एसआईआर अभियान, जनआंदोलनों और पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता ही असली कसौटी होगी। केवल वरिष्ठता या गुटबाजी अब काम नहीं आएगी। एक वरिष्ठ सपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा फरवरी तक संगठन में बदलाव दिखेगा, जिसकीसंभावनाएं प्रबल हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
