25.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : सपा एमएलसी ने सुधा रैकवार के परिवार से की मुलाकात, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के एमएलसी डा. राजपाल कश्यप सोमवार को मवई बुजुर्ग के मजरा कालेबाबा में फांसी लगाकर जान देने वाली सपा की नगर सचिव सुधा रैकवार के स्वजन से मिले। यहां राजपाल कश्यप ने सुधा रैकवार की बेटियों व उनकी नानी को ढांढ़स बंधाने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तत्पश्चात वे सर्किट हाउस पत्रकारों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर एक के बाद एक कई प्रहार किए।


– दोषी पुलिस व आरोपितों पर मुकदमे की मांग
सर्किट हाउस में डा. राजपाल ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा की बात कहती जरूर है, पर वास्तविकता तो ये है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सत्ता संरक्षित गुंडे धमकियां देते हैं। सुधा रैकवार का परिवार कप्तान और कोतवाली में गुहार लगाता रहा, पर उनकी सुनी नहीं गई। परिवार से मिलने पर मालूम हुआ कि पुलिस ने एक लाख रुपये की डिमांड की थी। योगी सरकार में जंगल राज चल रहा है, गुंडागर्दी चरम पर है। यह चिंता ही नहीं, बल्कि निंदा का विषय है। न्याय के लिए सपा विधानसभा से लेकर लोकसभा तक यह लड़ाई लड़ेगी। दोषी पुलिस व आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बच्चियों को सरकारी नौकरी और उनके भरणपोषण के साथ सुरक्षा व्यवस्था दिलाई जाए।


– जिपं-ब्लाक प्रमुख चुनाव की घटनाओं का किया जिक्र
एमएलसी डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि पंचायत चुनाव में लोकतंत्र नहीं लूटतंत्र को अंजाम दिया गया। पंचायत चुनाव में भी चीरहरण तक के मामले सामने आए। लखीमपुर, हरदोई और कन्नौज आदि के उदाहरण देते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। पंचायत चुनाव में बीडीसी से लेकर प्रधान पद तक सपा के लोग बड़ी संख्या में जीते। यह देख लोकतंत्र नहीं बल्कि लूटतंत्र को अंजाम दिया गया। सरकार के इशारे पर डीएम और एसपी ने हर वह काम किया जिससे भाजपा को जीत हासिल हो। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी और सपा की सरकार बनेगी।


– मंदिर के चंदे का हुआ बंदरबांट
डा. राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के नाम पर जमकर चंदा लिया गया। उस चंदे का बंदरबांट किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बढ़ता जनाधार देख भाजपा बौखला गई है। अखिलेश यादव कह चुके हैं कि अन्याय करने वालों की सूची बनावाई जा रही है। बांदा कृषि विवि में नियुक्तियों को लेकर कहा कि सपा सरकार में यादव की ही भर्ती करने के आरोप लगाए जाते थे, यहां तो एक ही जाति के लोगों की भर्ती कर भ्रष्टाचार किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के तेवर सख्त : सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक गरजा बुलडोजर, दुकानदारों ने मांगी माेहलत तो प्रशासन ने कहा नो

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी यादव बीमार, चर्चा सुन पुलिस ने शुरू कराई कांबिंग …

City News Uttar Pradesh

ओरन कस्बे में चोरों का दुस्साहस : तीन घरों से किये लाखों पार

City News Uttar Pradesh

नवरात्र पर विशेष: प्रशासन नें नवजात दस बच्चियों का रखा नाम “शैलजा” गूंजा सोहर

City News Uttar Pradesh

डीएम द्वारा विभागों का औचक निरीक्षण : कई अधिकारियों का रोका वेतन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़