29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त किसानों का करेंगे बेड़ा पार, छत्तीस लाख दबाए है खरीद एजेंसी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धोखे का मारा बेचारा किसानअपने फसल उत्पादन बेचने में खरीद एजेंसी की बातों पर भरोसा कर बैठा। अब भुगतान के नाम पर सरकारी खरीद एजेंसी ठेंगा दिखा रही है। पूरी खबर समझाता हूँ।बहत्तर घंटे में फसल की कीमत हाथ आ जाने के बहकावे में आकर जनपद के 41 किसानों ने अपनी चने की फसल सरकारी खरीद केंद्रों में बेच दी। 10 महीने बीत जाने के बाद भी यह किसान अपनी मशक्कत की कीमत 36 लाख रुपये पाने के लिए खरीद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।


सांसद आरके सिंह पटेल ने मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह को पत्र भेजकर हताश और परेशान किसानों को भुगतान दिलाने की मांग की है। जिले के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के किसानों ने पिछले वर्ष जून माह में अपनी चने की फसल बांदा, नरैनी आदि कृषि उत्पादन मंडी समिति के खरीद केंद्रों में बेची थी। उन्हें भरोसा था कि सरकारी वादे के मुताबिक, बहत्तर घंटे में उनके खाते में चने की कीमत का पैसा आ जाएगा, लेकिन 72 घंटे तो दरकिनार दस महीने से ज्यादा बीत चुके हैं और इन किसानों को अब तक 36 लाख 17 हजार 250 रुपये नहीं मिले हैं।


चना बेचने वाले किसान भरखरी, रेउना, बिल्हरका, अमवां, कैरी, पिंडखर, सिकलोढ़ी, बछौंधा, सांड़ासानी, बिसंडा रुरल, खैराडा, बसहरी, बड़ोखर खुर्द, मुसीवां और बबेरू आदि गांवों के हैं। इन किसानों ने पांच क्विंटल से लेकर 25 क्विंटल तक चना बेचा था। कीमत न मिलने से किसान परेशान हैं। उनके तमाम घरेलू खर्च रुके हुए हैं। किसानों ने अपनी यह पीड़ा लिखित रूप से सांसद आरके सिंह पटेल तक पहुंचाई। सांसद ने चित्रकूटधाम मंडलायुक्त को अपने पत्र के साथ किसानों की सूची और उनकी बकाया राशि का ब्योरा भेजकर भुगतान कराने को कहा है।


सरकारी खरीद केंद्रों में किसानों से 4875 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चना खरीदा गया। सांसद आरके सिंह पटेल को अर्जी देने वाले किसानों में 26 किसानों ने 25-25 क्विंटल बेचा है। इनकी धनराशि 1,21,875 रुपये प्रति किसान होती है। अन्य किसानों ने भी पांच से लेकर 20 क्विंटल तक चना बेचा है। रेउना गांव के किसान कृष्णदत्त, बिल्हरका गांव के प्रताप सिंह, खैराडा के भूपत व फुलिया, भरखरी गांव के अशोक कुमार व द्वारिका, अमवां गांव के भूपेंद्र कुमार गुप्ता, कैरी गांव के बलवीर और ललित किशोर, पिंडखर गांव के ओम सिंह और बड़ोखर खुर्द गांव के यशवंत सिंह आदि ने कहा कि 10 माह से पैसा न मिलने से उनके परिवार तंगहाली से जूझ रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया दिलाने की उम्मीद जताई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को जिन्दा फूंका, हुई दर्दनाक मौत …

रामनवमी की रात शानदार प्रोग्राम : सबके प्यारे राम नें बांधा शमां !

झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण: किसानों को 11.67 करोड़ मुआवजा

City News Uttar Pradesh

योगी का खजाना बेहाल : खनन माफिया खुद मालामाल और राजस्व को दिखा रहे ठेंगा !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सिंह का ‘प्रयास’ लाया ‘रंग’: बांदा-राजापुर ‘मार्ग’ होगा ‘दस मीटर’ चौड़ा

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम आनन्द सिंह की सख्ती का असर, ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध फिर चला चाबुक…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़