30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल, उपवास, रमजान एक साथ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब का संयोग है। की नवरात्र उपवास और रमजान का एक अद्भुत संगम लेकर मंगलवार आ रहा है। इस दिन चैत्र नवरात्र और माह-ए-रमजान एक साथ शुरू हो रहे हैं। मौसम के भीषण तपन में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही पूरा दिन भूख-प्यास सहने की तपस्या करेंगे। कोई व्रत रखेगा तो कोई रोजा। मंदिर-मस्जिद दोनों ही गुलजार होंगे। एक तरफ जहां तड़के मंदिरों से देवी गीत गूंजेंगे तो दूसरी तरफ मस्जिदों से सहरी की सदाएं आएंगी। दोनों ही धर्म-मजहब के अनुयायी तैयार हैं।


हिंदू पंचांग के मुताबिक, मंगलवार 13 अप्रैल से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन से नवरात्र शुरू होंगे। देवी दुर्गा के भक्त मनोकामनाएं लेकर उपवास/व्रत की शुरुआत करेंगे, जो नौ दिन चलेगा। अबकी कई शुभ योग भी बन रहे हैं। पहले दिन विष्कुंभ व प्रीति योग बनने से इसका महत्व और बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ माना जाता है। आस्थावान महिला-पुरुष पूरे नवरात्र रोजाना व्रत रखेंगे और शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना करेंगी। शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, मरही माता, चौसठ जोगिनी सहित विंध्यवासिनी (खत्री पहाड़), बेंदा की कालका देवी आदि मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में तड़के से देर रात तक भक्तों से यह मंदिर गुलजार रहेंगे।


उधर, मुस्लिमों का सबसे पाकीजा माह रमजान भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। तड़के से सूर्यास्त तक लगभग साढ़े 14 घंटे मुस्लिम अनुयायी रोजा रखेंगे। घरों में इफ्तार के विशेष व्यंजन पकेंगे। रात में तरावीह की विशेष नमाज होगी। तड़के चार बजे के आसपास सहरी करेंगे। मस्जिदों को विशेष रूप से संवारा गया है। घरों में भी इफ्तार, तिलावत, इबादत आदि की तैयारियां हैं। कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन होगा। शहर की नवाबी जामा मस्जिद सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा मस्जिदें पांचों वक्त की नमाजों में नमाजियों से आबाद रहेंगी। आम दिनों में जो नमाज नहीं अदा करते वह भी नमाजी नजर आएंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक में घुसा ऑटो, तीन की मौत, छह गंभीर

बांदा : युवजन सभा की बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर, 2022 में अखिलेश सरकार बनाने का किया आवाहन …

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस द्वारा राठ में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़े जाने में कोतवाल निलंबित, पांच एसएचओ हुए इधर से उधर

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में हुआ प्रधानी का उपचुनाव: जरर से सुधा व कोर्राखुर्द में प्रियंका बनीं प्रधान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भाजपा में शामिल : जिले की सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही खाद : बसपा नेता जयराम हुये खफा, बंटवाई खाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़