City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के लॉ कॉलेजों की ढाई हजार सीटों पर होगी सात अक्टूबर से काउंसलिंग
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के लॉ कॉलेजों की ढाई हजार सीटों पर होगी सात अक्टूबर से काउंसलिंग

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध 20 कॉलेज पात्र मिले हैं। ऐसे में बुंदेलखंड के लॉ कॉलेजों की ढाई हजार सीटों पर दो महीने बाद प्रवेश के लिए काउंसलिंग सात अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। बीयू ने तारीख तय कर दी है।

बुंदेलखंड के लॉ कॉलेजों की ढाई हजार सीटों पर होगी सात अक्टूबर से काउंसलिंग

बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीएएलएलबी और एलएलबी कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को हुई थी। इसका परिणाम 31 जुलाई को घोषित हुआ था। मगर बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता न मिल पाने से प्रवेश शुरू नहीं हो पा रहे थे। अब इन पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग शुरू होने जा रही है। बीयू द्वारा आवंटित छात्रों को उनके द्वारा आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर पांच अक्तूबर तक एसएमएस के जरिये आवंटन की सूचना अलग से दी जाएगी।अभ्यर्थियों को सात से 11 अक्तूबर तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना अनिवार्य है।

बीसीआई की मान्यता नहीं मिलने से फंसा लॉ में प्रवेश: करना पड़ेगा इंतजार

जिन कॉलेजों में होंगे प्रवेश होंगे उनमें बीयू कैंपस, बुंदेलखंड महाविद्यालय, रामसेवक शिवहरे इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ पचनेही बांदा, भगवानदीन सिंह पटेल विधि महाविद्यालय चित्रकूट, डॉ. बीआर आंबेडकर लॉ महाविद्यालय बांदा, सुरेश चंद्र मिश्रा विधि महाविद्यालय हमीरपुर, एकलव्य विधि महाविद्यालय बांदा, रामेश्वर प्रसाद विधि महाविद्यालय पचनेही बांदा, संत कृपाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ बांदा, प्रो. दीनानाथ पांडेय विधि महाविद्यालय बांदा का नाम भी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बलिया की बेटी ने यूपीएससी में किया टाप : यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं पिता

बांदा के लिये खुश खबरी : वर्षा जल प्रबंधन योजना मंजूर …

बांदा में ‘जागते रहो’ अभियान की शुरुआत, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ उठी आवाज

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh

पिता नें किया रिश्ता शर्मसार: बेटी से किया दुष्कर्म, घर पर कर रखा था कैद, रो-रोकर सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

कुत्तों का आतंक : सड़क किनारे खेल रहे मासूम को कुत्ते ने काटा, हाथ का मांस नोचा

ब्रेकिंग न्यूज़